ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...
देश

मोरंग खदान में फंसे मजदूरों ने मांगी मदद, DM ने भेजी खाने पीने की सामग्री

फतेहपुर: देश में कोरोना जैसी महामारी से निपटने के साथ साथ यूपी सरकार बाहरी जनपदों में फंसे मजदूरों को लाने के प्रयास में लगी हुई है। इतना ही सरकार प्रदेश में फंसे मजदूरों को भी हर संभव मदद पहुंचा रही है। ऐसा ही एक मामला प्रदेश के फतेहपुर जनपद से सामने आया। जहां लॉकडाउन की वजह से मोरंग खदान में काम कर रहे एक दर्जन से अधिक मजदूर फंस गए। खाने पीने का पर्याप्त सामान खत्म होने बाद उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया और वीडियो जारी कर सरकार और जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।

मजदूरों का वायरल वीडियो जिलाधिकारी फतेहपुर संजीव कुमार के पास पहुंचा तो उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर सभी को खाने पीने की सामग्री मुहैया कराई।

वहीं पीड़ित मजदूरों की माने तो वह बिहार और यूपी के अन्य जिलों के रहने वाले हैं। लॉक डाउन के बाद वह अपने अपने घरों के लिए नहीं निकल पाए जिसके बाद से वह लोग मोरम खदान में ही फंस गए। खाने पीने की सामग्री ख़त्म होने पर टोल फ्री नंबर पर कॉल किया लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद सभी ने एक वीडियो वायरल कर मदद मांगी।

मजदूरों को खाने पीने की सामग्री मुहैया कराई गई: डीएम 
वहीं डीएम ने बताया कि सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद सम्बंधित अधिकारियों को भेजकर खाने पीने की सामग्री मुहैया कराइ गई है।

Related Articles

Back to top button