ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

यूपी में बेखाैफ बदमाश, मेरठ में घर में घुसकर कारोबारी और पत्नी की हत्या

मेरठः मेरठ जिले के रसूलपुर धौलड़ी गांव में एक कारोबारी और उसकी पत्नी की उनके घर में हत्या कर दी गई। जानी थाना क्षेत्र के गांव में हुई घटना के बारे में गांव वालों को रविवार सुबह पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दम्पत्ति की हत्या संभवत: धारदार हथियारों से हमला कर और डंडों से पीटकर की गई है। जानी थाना पुलिस ने बताया कि रसूलपुर धौलड़ी गांव में 72 वर्षीय सत्येंद्र उर्फ शक्ति गर्ग अपनी पत्नी सरिता(66) के साथ रहता था।

पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह एक व्यापारी सत्येंद्र के घर सामान लेने के लिए पहुंचा। व्यापारी ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन जब कोई बाहर नहीं आया तो पड़ोसियों के कहने पर व्यापारी ने घर के भीतर जाकर देखा, जहां सत्येंद्र और उसकी पत्नी के लहूलुहान शव मिले। आशंका जताई जा रही है कि डकैती के बाद दोनों की धारदार हथियारों से हमला कर और डंडों से पीटकर हत्या की गई।

जानी थाना प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है।

Related Articles

Back to top button