ब्रेकिंग
Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन
पंजाब

Ludhiana में दिन दिहाड़े वारदात, आंख झपकते ही बुजुर्ग महिला से Snatching, इलाके में दहशत

लुधियाना: लुधियाना में दिन दिहाड़े बड़ी वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पलक झपकते ही बुजुर्ग महिला से स्नेचिंग हो गई। बताया जा रहा है कि, घर के बाहर बैठी 2 बुजुर्ग महिलाओं को आंख झपकते ही निशाना बनाकर नकाबपोश लुटेरे सोने की बालियां झपट ले गए। पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें बाइक सवार बदमाश बेखौफ अंदाज में लूट कर फरार होते दिख रहे हैं।

Related Articles

घटना 22 दिसंबर की शाम लुधियाना के राहों रोड स्थित अमरजीत कॉलोनी की है। जानकारी के मुताबिक, 2 बुजुर्ग महिलाएं अपने घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रही थीं। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार 2 नकाबपोश युवक गली में दाखिल हुए। बाइक रोकते ही पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और सीधे 76 वर्षीय रोपा देवी के पास पहुंच गया। इससे पहले कि महिलाएं कुछ समझ पातीं, आरोपी ने झपट्टा मारकर उनके कानों की सोने की बालियां खींच लीं और साथी के साथ बाइक पर बैठकर तेज रफ्तार में फरार हो गया।

CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि पूरी वारदात कुछ ही सेकेंड में अंजाम दी गई। लुटेरे न तो हिचकिचाए और न ही किसी डर के संकेत नजर आए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन दिहाड़े इस तरह की वारदातें सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर CCTV फुटेज कब्जे में ले ली है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, लोगों ने इलाके में गश्त बढ़ाने और झपटमारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button