ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
पंजाब

पति और बेटे को छोड़ दोस्त साथ घुमने गई पत्नी! इस हालत में देख हैरत में पड़े लोग

बठिंडा: स्थानीय गोपाल नगर की रहने वाली एक विवाहिता महिला का शव ठंडी सड़क के पास झाड़ियों से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतका के पति ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी के बठिंडा के एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध थे।

जानकारी के अनुसार मृतका रितिका (24) बैंक बाजार स्थित एक कपड़ों के शोरूम में काम करती थी। उसकी शादी करीब 3 साल पहले गोपाल नगर निवासी साहिल यादव से हुई थी और उनका 2 साल का एक बेटा है। रितिका बीते दिन काम पर गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। मृतका के पति साहिल ने बताया कि उसने आधी रात तक रितिका से फोन पर बात की थी। रितिका ने उसे बताया था कि वह एक दोस्त के साथ है। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। इस बारे में साहिल ने अपने ससुराल पक्ष को भी सूचना दी।

रविवार सुबह परिजनों ने कैनाल कॉलोनी थाने में रितिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जांच के दौरान पुलिस ने ठंडी सड़क के पास झाड़ियों से उसका शव बरामद किया। मौके पर पहुंचे एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button