ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
हरियाणा

इनेलो जिलाध्यक्ष का भाई 3 दिन से लापता,72 घण्टे से कोई सुराग नहीं…पंजाब में दिखी जयदीप राठी की कार

पानीपत: इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के भाई जयदीप राठी का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। पानीपत से पंजाब के डेराबस्सी तक रूट पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। कई स्थानों पर वह अकेले कार में दिखाई दिए।

इसके बाद पंजाब के डेराबस्सी में उनके साथ कार में एक अन्य व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस की टीम छानबीन में जुटी है। एसपी ने सीआईए-2 को प्रकरण की जांच सौंपी। उधर, जिलाध्यक्ष के भाई के अपहरण से कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश है। मंगलवार को कार्यकर्ता सचिवालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे।

इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी ने बताया कि उनके भाई जयदीप राठी शनिवार को अपने फॉर्म हाउस पर जाने के लिए सुबह नौ बजे सेक्टर-18 स्थित घर से निकले थे। इसके बाद वह घर पर वापस नहीं आए। रात को करीब आठ बजे उनका मोबाइल नंबर भी बंद हो गया। उन्होंने थाना सेक्टर-13-17 थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने कुछ व्यक्तियों पर जयदीप राठी का अपहरण करने के आरोप लगाए।

आरोपियों के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। आशंका है कि रंजिश के तहत ही उनका अपहरण हुआ है। पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी है। एसपी ने सीआईए-2 टीम को प्रकरण की जांच सौंपी है। पुलिस ने पंजाब के डेराबस्सी स्थित टोल से जयदीप राठी की कार बरामद कर ली है।

Related Articles

Back to top button