ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
हरियाणा

खाद-बीज व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, एग्रो कंपनी का एमडी गिरफ्तार…इस वजह से की गई थी हत्या

रेवाड़ी: गांव बहाला में खाद-बीज व्यापारी मोहन की उसके बेटे के सामने की गई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सीआईए और थाना कोसली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हिसार स्थित एक एग्रो कंपनी के एमडी जयप्रकाश उर्फ जयवीर, निवासी मोहब्बतपुर, के रूप में हुई है।

आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार गांव बहाला निवासी दुष्यंत ने कोसली थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पिता मोहन गांव में ‘मोहन ट्रेडर्स’ नाम से खाद-बीज की दुकान चलाते थे। 23 दिसंबर की शाम वह अपने पिता के साथ दुकान पर मौजूद था।

इसी दौरान एक इंडेवर गाड़ी दुकान के पास चौराहे पर आकर रुकी, जिसमें सवार दो युवक दवाई खरीदने के बहाने दुकान में घुस आए। अचानक एक युवक ने मोहन के सिर में गोली मार दी। मोहन के गिरने पर दूसरे युवक ने भी उस पर गोली दाग दी। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

दुष्यंत ने हत्या के पीछे हिसार की एग्रो कंपनी के एमडी जयप्रकाश उर्फ जयवीर पर शक जताया था। पुलिस ने हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चार टीमें गठित कीं। जांच के दौरान सीआईए व कोसली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जेबीएस एग्रो कंपनी का एमडी है और मोहन उसकी कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर था। विवाद के चलते मोहन ने डिस्ट्रीब्यूशन छोड़ दी थी और भुगतान को लेकर लगातार दबाव बना रहा था, जिससे कंपनी को नुकसान हो रहा था। इसी रंजिश में उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button