ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
पंजाब

फिर जानलेवा साबित हुई चाइना डोर, एक बाइक सवार युवक का गला कटा, लगे 12 टांके…

लुधियाना: शहर में चाइना डोर एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। लुधियाना के रायकोट रोड पर मंगलवार शाम चाइना डोर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का गला बुरी तरह कट गया, जबकि बचाव के दौरान उसके अंगूठे पर भी गहरी चोट आई।

जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान सलमान खान पुत्र फिरोज खान, निवासी मुल्लापुर के रूप में हुई है। सलमान किसी दुकान में काम करता है और मंगलवार शाम को बाइक पर सवार होकर सामान की डिलीवरी देने जा रहा था। इसी दौरान रायकोट रोड स्थित पुल के ऊपर अचानक चाइना डोर उसके गले में फंस गई। तेज और धारदार डोर ने पलभर में उसके गले को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसके गले में 12 टांके और अंगूठे पर 2 टांके लगाए। डॉक्टरों का कहना है कि अगर समय रहते इलाज न मिलता तो हादसा जानलेवा भी हो सकता था। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और रोष का माहौल है। घायल युवक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से चाइना डोर की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि पहले भी चाइना डोर की वजह से कई लोग घायल हो चुके हैं और कई मामलों में लोगों की जान तक जा चुकी है, बावजूद इसके यह खतरनाक डोर खुलेआम बिक रही है। परिवार और लोगों ने यह भी मांग की कि चाइना डोर से पतंग उड़ाने वालों, खासकर बच्चों और युवाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर रोक लग सके। लोगों का कहना है कि जब तक प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाएगा, तब तक चाइना डोर लोगों की जान के लिए खतरा बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button