ब्रेकिंग
बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस...
छत्तीसगढ़

मुंगेली में युवक के जान देने के बाद हिंदू संगठनों का हंगामा, कथित आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर: सरकंडा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुए आपसी विवाद के बाद एक युवक ने मुंगेली में अपनी जान दे दी. युवक ने सोशल मीडिया में एक वीडियो भी पोस्ट किया. इस वीडियो में सोहेल खान नाम के युवक और पुलिस पर आरोप लगाया. युवक ने कहा कि उसकी मौत का कारण सोहेल खान है. युवक ने वीडियो में पुलिस पर भी उससे झूठा बयान देने का आरोप लगाया.

जानिए पूरा मामला

मृतक युवक का नाम नरेश साहू है जो बारमार मुंगेली का रहने वाला था. बिलासपुर में चिन्गराजपारा के गणेश चौक में किराये पर रहता था और सरकंडा के गैस एजेंसी में काम करता था. 30 दिसंबर की रात सरकंडा से वह अपने घर जा रहा था, तभी उसकी गाड़ी की टक्कर खपरगंज के रहने वाले सोहेल खान से हो गई. आरोप है कि इसी दौरान सोहेल खान ने नरेश साहू को हिंदू संगठनों के साथ काम करने का आरोप लगाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. जिसकी शिकायत नरेश ने थाने में की. लेकिन आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के बाद युवक ने जान देने का मन बनाया. घटना को अंजाम देने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया जिसमें उसने बताया कि पुलिस उस पर बयान बदलने का दबाव बना रही है.

हिंदू संगठनों का कोतवाली घेराव

युवक की मौत के बाद हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को बिलासपुर में सिटी कोतवाली का घेराव कर दिया और जमकर हंगामा किया. हिंदू संगठन के कार्यकर्ता ने बताया कि दो दिन पहले पुतला दहन कार्यक्रम में पहुंच युवक की सोहेल खान नाम के युवक ने जमकर पिटाई कर दी. पीड़ित की शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, उलटा पीड़ित पर एफआईआर दर्ज कर थाने में बैठाया गया. दूसरे दिन हमने युवक की जमानत दिलाई. युवक ने मौत से पहले वीडियो में सोहेल खान नाम के युवक को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया.

आरोपी सोहेल खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रकरण के आरोपी सोहेल खान को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रकरण में कार्यवाही कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा.

पीड़ित युवक की शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने पर एसएसपी ने बताया कि प्रार्थी से घटनाक्रम की जानकारी के बाद उसके बताए अनुसार रिपोर्ट लिखी गई और CCTV और दूसरे साक्ष्य जुटाए गए. लेकिन इसी बीच प्रार्थी ने मुंगेली में अपने निवास में आत्महत्या की है. इसकी जांच मुंगेली पुलिस कर रही है.

Related Articles

Back to top button