ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
मनोरंजन

Dabangg 3 Trailer: रिलीज से पहले देख सकेंगे फैंस, 9 शहरों में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग, सलमान खान ऐसे देंगे सरप्राइज

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म दबंग-3 का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है। सलमान के फैंस को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है, जो कुछ ही देर में खत्म हो जाएगा। लेकिन इस बार भाईजान ने अपने फैंस के खास व्यवस्था की है और फिल्म की तरह ट्रेलर के लिए भी स्पेशल स्क्रीनिंग करवाई गई है। यह स्पेशल स्क्रीनिंग देश के 9 शहरों में की जाएगी और उसमें सलमान खान के फैंस ट्रेलर देख सकेंगे।

खास बात ये है कि इस स्पेशल स्क्रीनिंग में हिस्सा लेने वाले फैंस ट्रेलर रिलीज होने के आधिकारिक ऐलान से कुछ देर पहले ट्रेलर देख सकेंगे। टीओआई की खबर के अनुसार दबंग-3 ट्रेलर की स्पेशल स्क्रीनिंग चेन्नई, हैदराबाद, दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, जयपुर, अहमदाबाद, इंदौर और लखनऊ में होगी, जहां फैंस ट्रेलर रिलीज होने से पहले ही दबंग सीरीज की तीसरी फिल्म का ट्रेलर देख सकेंगे।

बताया जा रहा है कि मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन नहीं किया जाएगा बल्कि सलमान खुद चुलबुल पांडे के रुप में लोगों से मुलाकात करेंगे। सलमान खान लोगों को ये सरप्राइज कभी भी और कहीं भी दे सकते हैं और चुलबुल पांडे कहीं भी किसी से भी टकरा सकते हैं। फिल्म का ट्रेलर भले ही रिलीज नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले फिल्म के कई मोशन पोस्टर रिलीज हो चुके हैं, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, चुलबुल पांडे, सई मांजरेकर को इंटरड्यूस करवाया जा चुका है।

20 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान खान ने खास तैयारी की है और इस बार वो फिल्म का प्रचार सलमान खान के रूप में नहीं बल्कि चुलबुल पांडे के रुप में ही कर रहे हैं। आज भी सलमान चुलबुल पांडे के रुप में ही लोगों से मिलेंगे और इससे पहले सलमान खान ने ट्विटर पर भी अपना नाम चुलबुल पांडे कर लिया है और एक वीडियो भी शेयर किया गया था, जिसमें सलमान चुलबुल पांडे के किरदार के बारे में बता रहे थे।

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म दबंग-3 का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है। सलमान के फैंस को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है, जो कुछ ही देर में खत्म हो जाएगा। लेकिन इस बार भाईजान ने अपने फैंस के खास व्यवस्था की है और फिल्म की तरह ट्रेलर के लिए भी स्पेशल स्क्रीनिंग करवाई गई है। यह स्पेशल स्क्रीनिंग देश के 9 शहरों में की जाएगी और उसमें सलमान खान के फैंस ट्रेलर देख सकेंगे।

खास बात ये है कि इस स्पेशल स्क्रीनिंग में हिस्सा लेने वाले फैंस ट्रेलर रिलीज होने के आधिकारिक ऐलान से कुछ देर पहले ट्रेलर देख सकेंगे। टीओआई की खबर के अनुसार दबंग-3 ट्रेलर की स्पेशल स्क्रीनिंग चेन्नई, हैदराबाद, दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, जयपुर, अहमदाबाद, इंदौर और लखनऊ में होगी, जहां फैंस ट्रेलर रिलीज होने से पहले ही दबंग सीरीज की तीसरी फिल्म का ट्रेलर देख सकेंगे।

बताया जा रहा है कि मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन नहीं किया जाएगा बल्कि सलमान खुद चुलबुल पांडे के रुप में लोगों से मुलाकात करेंगे। सलमान खान लोगों को ये सरप्राइज कभी भी और कहीं भी दे सकते हैं और चुलबुल पांडे कहीं भी किसी से भी टकरा सकते हैं। फिल्म का ट्रेलर भले ही रिलीज नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले फिल्म के कई मोशन पोस्टर रिलीज हो चुके हैं, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, चुलबुल पांडे, सई मांजरेकर को इंटरड्यूस करवाया जा चुका है।

20 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान खान ने खास तैयारी की है और इस बार वो फिल्म का प्रचार सलमान खान के रूप में नहीं बल्कि चुलबुल पांडे के रुप में ही कर रहे हैं। आज भी सलमान चुलबुल पांडे के रुप में ही लोगों से मिलेंगे और इससे पहले सलमान खान ने ट्विटर पर भी अपना नाम चुलबुल पांडे कर लिया है और एक वीडियो भी शेयर किया गया था, जिसमें सलमान चुलबुल पांडे के किरदार के बारे में बता रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button