ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
मनोरंजन

KBC 11: एक्सपर्ट को भी नहीं पता था इस सवाल का जवाब, कंटेस्टेंट से कहा ‘क्विट कर दीजिए शो’

नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 11’ में मंगलवार को हॉट सीट पर बैठे अकाश गर्ग के सामने एक ऐसा सवाल आया जिसका जवाब शो की एक्सपर्ट ऋचा अनिरुद्ध भी नहीं दे पाईं। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में इलेक्ट्रॉनिक्स के फोर्थ ईयर के स्टूडेंट आकाश मंगलवार (22 अक्टूबर) को 12 लाख 50 हज़ार की रकम जीतकर गए। आकाश 25 लाख जीत सकते थे, अगर एक्सपर्ट की राय उनके काम आ जाती तो।

12 लाख 50 हज़ार की बड़ी रकम जीतने के बाद आकाश के सामने एक बेहद मुश्किल सवाल आया। सवाल था, ऑपरेशन विजय के दौरान 1961 में जिस पुर्तगाली जहाज को पकड़ा गया था उसका नाम किस जनरल और गोवा के ड्यूक के नाम पर रखा गया था? इसका जवाब था अफोंसो डी अल्बुकर्क। लेकिन आकाश को इस सवाल का जवाब नहीं पता था इसलिए उन्होंने एक्सपर्ट से राय लेना ठीक समझा।

इसके बाद शो की एक्सपर्ट ऋचि अनिरुद्ध से ये सवाल किया गया, लेकिन ऋचा को भी इसका सही जवाब नहीं पता था। इसलिए ऋचा ने आकाश को सलाह दी की वो शो क्विट कर दें।  हालांकि, आकाश ने एक और लाइफ लाइन 50-50 का इस्तेमाल किया, लेकिन फिर भी आकाश सवाल का सही उत्तर नहीं तलाश पाए जिसके बाद उन्होंने शो से क्विट कर दिया और 12 लाख 50 हज़ार की रकम अपने साथ ले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button