ब्रेकिंग
Pradosh Vrat 2026 Significance: भगवान शिव को समर्पित गुरु प्रदोष व्रत पर करें इस कथा का पाठ, मिलेगा ... चंडीगढ़ में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना का अंदाज: पंजाबी संस्कृति और खेतों की सैर का उठाया लुत्फ Mandsaur Youth Death Case: सस्ता सोना और विवाद के चक्कर में गई जान, मजिस्ट्रियल जांच के बाद हुआ पोस्... Heart Blockage Symptoms: चलने पर सांस फूलना और सीने में दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर हा... Dangerous Building Demolition: कटनी में हादसे का सबब बनी जर्जर अग्रवाल बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, मुख्... Veteran Actor Nana Patekar Passes Away: मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा ... Gwalior Illegal Colonies: नगर निगम की कार्रवाई होल्ड होने से लोग परेशान, नामांतरण और रजिस्ट्री अटकने... Dehradun Political Update: चुनावी साल में समानांतर यात्राओं पर लगी रोक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के ब... Vrindavan Update: प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचने से भक्तों में खुशी, वायर... Gaya Police Action: एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में...
खेल

कोरोना वायरस से निपटने के बाद कई देशों की मदद करेगी BCCI, रिपोर्ट्स में किया दावा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने सभी तरह की क्रिकेट को बंद कर दिया है, जिससे बीसीसीआइ को नुकसान भी है, लेकिन इस महामारी के बीच दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड ने फैसला किया है कि कोरोना वायरस से निपटने के बाद कई अन्य देशों के क्रिकेट बोर्ड की भी मदद करेगा। खबर है कि भारतीय टीम कोरोना से हालात सही होने के बाद छोटे देशों के साथ ज्यादा मैच खेलेगी।

बीसीसीआइ ने प्लान किया है कि द्विपक्षीय सीरीज से खुद के राजस्व के साथ-साथ कमजोर क्रिकेट बोर्डों को भी फायदा पहुंचाने की कोशिश मैचों से होने वाली कमाई के जरिए की जाएगी। अगले 12 महीने में भारतीय टीम को श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका का दौरा करना है। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए एक बीसीसीआइ अधिकारी ने कहा है कि जितनी जल्दी हो सके भारत उन सभी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करेगा, जो आने वाली हैं।

भारती क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी ने कहा है, “क्या आइसीसी गंभीर है जब उसे अक्टूबर में विश्व कप के लिए आठ स्थानों के उपलब्ध होने की उम्मीद है? क्या सभी सरकारें एक सोलह-देशों के विश्व कप आयोजन में आउटबाउंड यात्रा की अनुमति देंगी? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दिसंबर में भारत के दौरे के लिए एक ही स्थान पर कई टेस्ट मैच आयोजित करने की सोच रहा है। वे एक विश्व कप के लिए आठ स्थानों की व्यवस्था कैसे करेंगे?”

अधिकारी ने कहा है, “जबकि हम जानते हैं कि भारत संभवत: बहुत कम समय में हर दूसरे देश का दौरा कर सकता है, मौजूदा घरेलू कैलेंडर में मैच जोड़ना और मौजूदा नुकसान को कवर करके अन्य सदस्य बोर्डों की मदद करना संभव है। भारत में आयोजित होने वाली सीरीज में अतिरिक्त मैच आयोजित किए जा सकते हैं, जिससे प्राप्त आय का एक हिस्सा मेहमान टीम को दिया जा सकता है।”

Related Articles

Back to top button