ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
देश

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 30 हजार के करीब, 934 की मौत व 6868 लोग हुए ठीक

देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 30 हजार के पास पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक अभी तक देश में कुल 29,435 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। देश में एक्टिव केस 21632 हैं और 934 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 6868 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। वहीं, कोरोना वायरस से दुनिया में मरने वालों की संख्या दो लाख आठ हजार से ज्यादा हो गई है। इसमें से दो तिहाई यूरोप से हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा मौत की बात करें तो अमेरिका में 55 हजार से ज्यादा लोग अब तक मर चुके हैं।

बंगाल के 4 जिले रेड जोन
पश्चिम बंगाल सरकार ने एक सूची जारी कर कहा कि कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर कोलकाता समेत चार जिलों को रेड जोन घोषित किया गया है वहीं शहर के 287 इलाकों की पहचान निरुद्ध क्षेत्र के तौर पर की गई है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, उत्तर 24 परगना और पूर्ब मेदिनिपुर को रेड जोन घोषित किया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी सूची के मुताबिक 11 जिलों की पहचान ऑरेंज जोन जबकि आठ की ग्रीन जोन के तौर पर की गई है।

ऑरेंज जोन-दक्षिण 24 परगना, हुगली, पश्चिम मेदिनिपुर, पूर्ब वर्द्धमान , कलिमपोंग, नदिया, जलपाईगुड़ी, दार्जीलिंग, मुर्शिदाबाद और मालदा है।

ग्रीन जोन –अलीपुरद्वार, कूच बिहार, उत्तर दिनाजपुर, दखिन दिनाजपुर, बीरभूम, बांकुरा, पुरुलिया और झारग्राम हैं।

रेड जोन वे इलाके हैं जहां कोरोना वायरस के मामले सबसे ज्यादा है। इन इलाकों में लॉकडाउन पूरी तरह प्रभावी होगा। ऑरेंज जोन में वे इलाके होते हैं, जहां कोरोना के काफी कम मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या मे कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। वहीं, ग्रीन जोन में उन इलाकों को शामिल किया गया है जहां कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। पश्चिम बंगाल में सोमवार तक कोविड-19 से 20 लोगों की मौत हुई थी और कुल 633 लोग संक्रमित थे।

Related Articles

Back to top button