ब्रेकिंग
Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क... UP Politics: यूपी में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट! चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात से गरमा...
छत्तीसगढ़

एसआईएस इंडिया लिमिटेड में मेगा भर्ती के लिए 7 से 20 जनवरी तक प्रशिक्षण शिविर

रायपुर: रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका एसआईएस इंडिया लिमिटेड लेकर आया है. एसआईएस इंडिया लिमिटेड निजी क्षेत्र की बड़ी सिक्योरिटी एजेंसी है. एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा जिले में 7 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक व्यापक सुरक्षा भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है.

एसआईएस इंडिया लिमिटेड में मेगा भर्ती

एसआईएस इंडिया लिमिटेड की ओर से भर्ती प्रक्रिया की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. रीजनल ट्रेनिंग एकेडमी जशपुर की टीम इस भर्ती प्रक्रिया को देख रही है. इस मेगा भर्ती शिविर के अंतर्गत एसआईएस द्वारा कुल 500 सुरक्षा जवान, 100 सुरक्षा अधिकारी तथा 25 सुरक्षा सुपरवाइजर का चयन किया जाना है.

चयनित उम्मीदवारों को एसआईएस के देशभर में स्थित 24 ट्रेनिंग सेंटरों में से एक रिजनल ट्रेनिंग सेंटर जशपुर में एक माह का आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. ट्रेनिंग के दौरान पीटी, ड्रिल, ड्रिल थ्योरी, औद्योगिक सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, फायर फाइटिंग, कंप्यूटर, बैंक सुरक्षा, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की सुरक्षा तथा शासकीय कार्यालयों की सुरक्षा जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा.

लाइवलीहुड कॉलेज, जशपुर में होगा फिटनेस टेस्ट

प्राचार्य जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, जशपुर ने बताया कि इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का शारीरिक रूप से स्वस्थ होना पहली प्राथमिकता है. इसके लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास या फेल, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष, तथा न्यूनतम वजन 56 किलोग्राम निर्धारित किया गया है. भर्ती स्थल पर शारीरिक मापदंड और लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा.

जशपुर जिले में भर्ती शिविर इन तारीखों को आयोजित होंगे

  • 7 जनवरी को कांसाबेल थाना
  • 08 जनवरी को बगीचा थाना
  • 09 जनवरी को कुनकुरी थाना
  • 10 जनवरी को नारायणपुर थाना
  • 12 जनवरी को दुलदुला थाना
  • 13 जनवरी को आस्ता थाना
  • 14 जनवरी को सन्ना थाना
  • 15 जनवरी को तुमला थाना
  • 16 जनवरी को फरसाबहार थाना
  • 17 जनवरी को पत्थलगांव थाना
  • 18 जनवरी को तपकरा थाना
  • 19 जनवरी को जशपुर थाना
  • 20 जनवरी को एसआई डोडकाचौरा में भर्ती की जाएगी.

कहां करनी होगी ड्यूटी

भर्ती अधिकारी अजय कुमार ने कहा, ट्रेनिंग पूरी करने के बाद सभी चयनित जवानों को एसआईएस लिमिटेड के अंतर्गत देशभर के विभिन्न कार्यस्थलों पर नियुक्ति दी जाएगी. इनमें लाल किला, कुतुब मीनार, फतेहपुर सीकरी, खजुराहो, हुमायूं का मकबरा, सांची, स्टेट बैंक, एटीएम, बैंक ऑफ बड़ौदा, सीआईटी, टाटा-बिरला ग्रुप, हिन्दालको, विप्रो, एयरपोर्ट, चेक पोस्ट आदि प्रमुख स्थान शामिल हैं.

बोनसर, ग्रेच्युटी और भविष्य निधि की सुविधा दी जाएगी

नियुक्त जवानों को राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम 1984 के तहत वेतन के साथ अन्य भत्ते, ईएसआई, ग्रुप इंश्योरेंस, मेडिकल, आवास व मेस सुविधा, बोनस, ग्रेच्युटी, विधवा पेंशन, भविष्य निधि, प्रमोशन एवं स्थानांतरण के दौरान यात्रा भत्ता व भोजन सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही दो योग्य बच्चों को आईपीएस देहरादून में अध्ययन की विशेष सुविधा भी दी जाएगी. यह भर्ती शिविर जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, जशपुर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराना है.

Related Articles

Back to top button