ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
बिहार

पटना में ‘शर्मनाक’ कृत्य पर ‘डिजिटल’ प्रहार: थूकने वालों की फोटो अब पूरे शहर में दिखेगी, 500 रुपये जुर्माना अलग

बिहार की राजधानी पटना में अब सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वाले ‘नगर शत्रु’ कहलाएंगे. नगर शत्रुओं से नगर निगम की टीम जुर्माना तो वसूल करेगी. इन्हें नगर शत्रु की श्रेणी में रखा जाएगा. शहर के 400 से ज्यादा जगहों पर 3000 से ज्यादा कैमरे लगे हैं और इन्हीं कैमरा से नगर शत्रुओं की पहचान की जाएगी. पहले तो सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वालों से पटना नगर निगम की टीम 500 रुपए का जुर्माना वसूल करेगी. साथ ही उनकी तस्वीर और वीडियो शहर में जो डिस्प्ले स्क्रीन हैं, उन पर प्रदर्शित की जाएगी. यानी नेमिंग-शेमिंग कराई जाएगी.

3 हजार कैमरों से रखी जाएगी नजर

पटना नगर निगम की पहल पर राजधानी के सभी छह अंचलों में टीम बनाई गई है. यह टीम सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी. पटना में लगे 3000 से ज्यादा कैमरे इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जुड़े हुए हैं. इसके जरिए पूरे शहर की निगरानी की जाती है. अब इन्हीं कैमरों के माध्यम से थूकने वालों की पहचान कर उन्हें ‘नगर शत्रु’ की श्रेणी में रखा जाएगा.

इस टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत

इतना ही नहीं शहर के आम नागरिक यानी कि आप भी अगर किसी को शहर को गंदा करते हुए या सार्वजनिक स्थल पर थूकते हुए देखते हैं तो आप नगर निगम की टोल फ्री नंबर 155304 पर इसकी जानकारी दे सकते हैं. इससे आप नगर मित्र कहलाएंगे. वहीं मल्टी मॉडल हब से जंक्शन को जोड़ने वाली भूमिगत सब-वे में थूकने पर 250 लोगों से जुर्माना वसूला गया है.

क्या बोले पटना नगर निगम के अधिकारी?

वहीं पटना नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि कूड़ा फैलाने और थूकने की इस आदत ने कई शहरों को रेड स्पॉट में बदला है, जिसे बदलने की जरूर है. ये शहर की सुंदरता और स्वच्छता रैंकिंग पर असर डालता है. नगर निगम के अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे कई इलाकों की तस्वीर में बदलाव आएगा और राजधानी पटना की भी छवि साफ-सुथरी होगी.

Related Articles

Back to top button