ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
छत्तीसगढ़

रायपुर रेलवे स्टेशन पर पहली बार हेल्दी वेटिंग लाउंज, ट्रेन के इंतजार के दौरान मिलेगी आरामदायक सुविधा

रायपुर: रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहली बार हेल्दी वेटिंग लाउंज की सुविधा यात्रियों को मिलने जा रही है. भारतीय रेलवे में नई, अभिनव गैर-किराया राजस्व विचार योजना (NINFRIS )के तहत इसकी प्लानिंग की गई है. गुरुवार को इस सुविधा का शुभारंभ यात्रियों ने किया. रायपुर से बड़ोदरा जा रहे यात्री चंद्रकांत बलावंत और उज्जैन जा रही 2 रेलयात्री ओजस्वी एवं आरुषि के हाथों इस लाउंज का शुभारंभ कराया गया.

ट्रेन का इंतजार अब नहीं लगेगा बोरिंग

रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया “स्वस्थ वेटिंग लाउंज शुरू होने से यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करते समय आरामदायक सुविधा मिलेगी. जिससे यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा.

हेल्दी वेटिंग लाउंज में मिलने वाली सुविधा

  • योगा मेडिटेशन
  • मिनी फिटनेस
  • आरामदायक सोफा
  • प्रीमियम रीक्लिनर मसाज सोफा
  • यात्रियों को शुल्क बेसिस पर एंबुलेंस की सुविधा
  • मिलेट्स आधारित हेल्दी फूड
  • सामान्य स्वास्थ्य जांच, बीपी चेकअप
  • महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग बाथरूम एवं टॉयलेट
  • लाइट एक्सरसाइज इक्विपमेंट
  • मोबाइल लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा
  • लाइव ट्रेन इनफॉरमेशन डिस्प्ले
  • फ्री हाई स्पीड वाय – फाई एक्सेस

डीसीएम ने बताया कि एक ही जगह पर कई सुविधाएं उपलब्ध होने से यात्रियों का समय बचेगा. रेलयात्री अपने ट्रेन के इतंजार को अधिक आरामदायक बना सकते हैं. इन सुविधाओं से यात्रियों को अपने ट्रेन के इतंजार के दौरान अधिक आराम और सुविधा मिलेगी. अपने गंतव्य स्थान पर अधिक ताजगी और ऊर्जा के साथ पहुंचेंगे.

Related Articles

Back to top button