ब्रेकिंग
Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म... Bhojpur Double Murder News: भोजपुर में महानवमी के दिन हत्या की दो सनसनीखेज वारदातें, भांजे की मौत का... Govind Singh Dotasara Protest: एनएसयूआई नेत्री रितु बराला मारपीट मामले में गरमाई सियासत, जयपुर कमिश्... Madhya Pradesh Politics: दशहरे पर रावण की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करेगी कांग्रेस, वोट चो... Greater Noida Bisrakh Dussehra: जहाँ नहीं जलाया जाता रावण का पुतला, बिसरख गांव में होती है पूजा BJP OBC Morcha Sardar Patel Jayanti: बीजेपी पिछड़ा मोर्चा 31 अक्टूबर को प्रदेशभर में मनाएगा सरदार पट... Aaj Ka Mausam 20 October 2026: दशहरे पर कैसा रहेगा देश का मौसम? दिल्ली में साफ आसमान तो यूपी-राजस्था... Rome Indian Embassy Alert: मिलान और रोम में हिंसा के बाद भारतीयों के लिए चेतावनी, भीड़भाड़ वाले इलाक... Reliance vs Tata Market Cap: जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग से टाटा को पीछे छोड़ नंबर-1 बनेगा रिलायंस... Vaibhav Suryavanshi Team India Debut: घरेलू डेब्यू का इंतजार कर रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर मुरल...
हरियाणा

प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, आहत पति ने उठाया खौफनाक कदम

गुड़गांव: पति व बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग पत्नी के फरार होने का मामला सामने आया है। पति ने जब अपनी पत्नी के प्रेमी को फोन किया तो उसने न केवल गाली गलौज की बल्कि उसे इतना उकसाया कि वह दौड़ते हुए रेलवे लाइन पर गया और ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले पति ने एक वीडियो बनाया और अपने साले को भेज दी जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी व उसके प्रेमी को बताया है। जीआरपी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में अंबाला के रहने वाले रोहित कुमार ने कहा कि उसके भाई विक्रम कुमार MUNJAL KIRIU INDUSTRIES में नौकरी करता था और उसकी शादी 3 मई 2015 को अंबाला की रहने वाली रितु देवी से हुई थी। शादी के बाद से ही वह अपनी पत्नी के साथ गुड़गांव में ही रह रहे थे। शादी के कुछ साल तक तो रितु ठीक रही, लेकिन बाद में वह उसके भाई से झगड़ा करने लगी। 5 अक्टूबर 2025 को रितु देवी अपने पति व बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी प्रिंस जाट उर्फ विपिन के साथ भाग गई। इस बारे में वह घर पर एक नोट भी छोड़कर गई थी। इस बारे में उन्होंने पुलिस को और रितु के परिवार वालों को भी जानकारी देते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी।

एक दिन अचानक रितु ने विक्रम को फोन कर बताया कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई और प्रिंस उसके साथ मारपीट करता है। ऐसे में वह वापस घर आना चाहती है। इसकी प्रिंस ने कॉल रिकॉर्डिंग कर ली और पुलिस के साथ मिलकर वह रितु को वापस घर ले आए। इसके बाद करीब 15 दिन तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में एक बार फिर रितु ने अपना रंग बदला और 5 जनवरी 2026 को वह दोबारा अपने प्रेमी प्रिंस के पास चली गई। विक्रम जब ड्यूटी से वापस अपने घर आया तो उसे रितु का घर छोड़कर जाने वाला नोट मिला। इस पर विक्रम ने प्रिंस के पास फोन किया तो वह विक्रम से गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। यह पूरा घटनाक्रम विक्रम ने अपने साले अरुण को बताया। इस पर अरुण भी उनके घर आ गया और विक्रम और अरुण ने जब कमरे में जांच की तो उसके घर पर रखे गहने और 40 हजार रुपए नकद गायब मिले।

इसके बाद 5 जनवरी की दोपहर को विक्रम ने अपने सुसाइड करने का एक वीडियो बनाया और अपने साले अरुण के पास भेज दी। ऐसे में अरुण  विक्रम को ढूंढने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और रेलवे अधिकारी के साथ बात की और किसी व्यक्ति के सुसाइड करने के बारे में पूछा तो पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने सुसाइड किया है। इस पर मृतक की पहचान विक्रम के रूप में हो गई। पुलिस ने सुसाइड वीडियो कब्जे में लेकर प्रिंस व विक्रम की पत्नी रितु देवी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button