ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
देश

कैप्टन नहीं लेंगे नीति आयोग की बैठक में हिस्सा, पंजाब के हाथ से निकला सुनहरी मौका

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगवाई में 15 जून को दिल्ली में होने वाली बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह हिस्सा नहीं ला रहे हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया कि उनकी सेहत ठीक नहीं है इसलिए वह इस बैठक में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव कर्ण अवतार सिंह को बैठक में शामिल होने के लिए कहा है।

पता चला है कि पहले वित्त मनप्रीत बादल को इस बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया था लेकिन केंद्र सरकार ने यह कह कर मना कर दिया कि इस बैठक में सिर्फ मुख्यमंत्री ही शिरकत कर सकते हैं इसलिए किसी और को अनुमति नहीं दे सकते। इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ एक अफसर ही जा सकता था, इसलिए मुख्य सचिव को बैठक में शामिल होने की अनुमति दी गई है। बैठक में काफी अहम मुद्दों पर चर्चा होनी थी। पंजाब के लिए अपना पक्ष रखने का काफी अच्छा मौका था, लेकिन मुख्यमंत्री के न जाने के कारण यह मौका बेअर्थ हो जाएगा।

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री की स्पीच तैयार कर ली गई थी और इसकी कॉपी नीति आयोग को भेज दी गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री की सेहत जवाब दे गई है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने आज रात अहमद पटेल के साथ भी मुलाकात करनी थी। इस बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू के मामले पर चर्चा होनी थी, लेकिन यह मुलाकात का प्रोग्राम भी रद्द कर दिया गया है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सिद्धू अपना विभाग छिन जाने के बाद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से मिले थे। राहुल ने अहमद पटेल को सिद्धू के मामले में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से बात करने को कहा था इसलिए आज रात की मुलाकात होनी तेह हुई थी। सिद्धू ने अभी तक अपने नए बिजली विभाग का कार्यभार नहीं सभाला है और वह अभी भी नाराज चल रहे हैं और राहुल गांधी की तरफ देख रहे हैं लेकिन लग रहा है कि यह मामला कई दिन और लटकता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button