ब्रेकिंग
Krishna’s Peacock Feather: भगवान श्रीकृष्ण क्यों लगाते हैं मुकुट में मोर पंख? जानिए त्रेता युग से जु... Periods Health Tips: क्या पीरियड्स के दौरान ठंडा पानी पीने से बढ़ता है दर्द? जानिए एक्सपर्ट की राय हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दुष्कर्म और POCSO के झूठे मामले में फंसे बेगुनाह युवक की F... पेपर लीक पर पीएम मोदी के ऐलान को CJP ने बताया 'टूटी हड्डी पर बैंड-एड', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की म... Ganga Expressway News: यूपी के ड्रीम प्रोजेक्ट की खुली पोल, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे गंभीर स... गंगा एक्सप्रेसवे में बड़ा हादसा टला: पहली ही बारिश में हरदोई के पास धंसा 10 मीटर लंबा हिस्सा, उठे सवा... Anantnag Terror Attack: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल की हत्या, TRF ने ली हमले की जिम्... Jaipur News: पैसे जमा करने के महीनों बाद भी नहीं मिला कनेक्शन, किराए की बैटरी से रहने को मजबूर परिवा... Prashant Kishor News: जन सुराज प्रमुख PK ने पटना में लाठीचार्ज के घायलों से की मुलाकात, बीजेपी पर सा... रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी विवाद: सपा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज करेगा दौरा, बुलडोजर एक्शन के खिलाफ...
मध्यप्रदेश

Singrauli: प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 4 घंटे तक चला ‘शोले’ स्टाइल हाई-वोल्टेज ड्रामा

सिंगरौली : प्रेम में पागल आशिक का हाई वोल्टेज ड्रामा सिंगरौली में चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां एक युवक अपनी प्रेमिका को अपने पास बुलाने की जिद में 100 फीट ऊपर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. लगभग 4 घंटे तक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा रहा और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. इस दौरन स्थानीय लोग व पुलिस युवक को समझने का प्रयास करते रहे लेकिन वह उतरने का नाम ही नहीं ले रहा था. वह बार-बार यही कहता रहा कि उसकी प्रेमिका को बुलाया जाए, वह तभी नीचे उतरेगा.

4 घंटे से जारी हाईवोल्टेज ड्रामा

मामला मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के जियावान थाना क्षेत्र का है. यहां शुक्रवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव का ही एक युवक रवि कुशवाहा पिता दादूलाल कुशवाहा 100 फिट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. फिर क्या था इतने में आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. लगभग 4 घंटे से युवक प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ा है.

मौके पर पहुंचे युवक के परिजन व पुलिस द्वारा उसे समझाने का प्रयास किया जा रहा है. खबर लिखे जाने तक 4 घंटे से ज्यादा वक्त बीत गया है. बावजूद इसके युवक टावर पर चढ़कर जिद पर अड़ा हुआ है.

प्रेमिका की शादी कहीं और लगने से नाराज प्रेमी

युवक जियावान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनहा का निवासी है और वही किसी लड़की से प्यार करता है. लेकिन जैसी ही उसे पता चला कि उसकी प्रेमिका की शादी उसके घर वाले कहीं और करना चाहते हैं और इस बात की चर्चा चल रही है तो वह आपा खो बैठा. प्यार का जुनून उसके सर पर कुछ इस कदर सवार हुआ कि वह प्रेमिका को अपने पास बुलाने 100 फीट ऊपर टावर पर चढ़ गया. अब वह यही जिद कर रहा है कि जल्द से जल्द उसकी प्रेमिका को उसके पास लाया जाए अन्यथा वह कूद जाएगा. फिलहाल पुलिस उसको समझाने का प्रयास कर रही है.

जियावन थाना प्रभारी रोशनी कर्मी ने ईटीवी भारत से कहा, ” यह मामला प्रेम प्रसंग का है. युवक तीन-चार घंटा से मोबाइल टावर पर चढ़ा है. वह चाहता है कि उसकी प्रेमिका को उसके सामने लाया जाए, तभी वह नीचे उतरेगा. लेकिन उसके परिजन और पुलिस उसको समझा कर उतारने का प्रयास कर रहे हैं. फिलहाल युवक सुरक्षित है.”

Related Articles

Back to top button