ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
देश

योगी सरकार का फैसला- UP के अलावा दूसरे प्रदेशों में भी मजदूरों को मिलेगा राशन

लखनऊः खतरनाक कोरोना वायरस संकट के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों व कामगारों की वापसी के साथ ही उन्हें राशन मुहैया कराने के लिए भी बड़ा फैसला लिया है। मजदूर दिवस (1 मई) के मौके आर शुरू हो रहे वन नेशन, वन कार्ड व्यवस्था के तहत अब अन्य राज्यों में फंसे यूपी के लोगों को भी राशन कार्ड दिखाए बिना ही खाद्य एवं रसद मिल सकेगा। इसके लिए उन्हें अपना राशन नंबर देना होगा।

बता दें कि विषम परिस्थियों में लागू लॉकडाउन से प्रभावित श्रमिकों, दैनिक मज़दूरों तथा अन्य राज्यों में प्रवासी उत्तर प्रदेश के निवासियों की विशेष के लिए भारत सरकार की “One Nation, One Card” योजना के तहत राष्ट्रीय राशन पोर्टबिलिटी की शुरुआत 1 मई से की जा रही है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश का कोई लाभार्थी अन्य राज्य से तथा अन्य राज्य का कोई भी लाभार्थी उत्तर प्रदेश से एनएफएसए के तहत बने किसी भी राशन कार्ड की राशन संख्या मात्र बताकर राशन ले सकता है। यह सुविधा आधार आधारित वितरण एवं पिछले 6 माह से सक्रिय राशन कार्डों पर ही होगी।

UP समेत इन 16 राज्यों को मिलेगा लाभ
फ़िलहाल UP सहित 16 राज्य- आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश तथा केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली के लाभार्थी आपस में राशन पोर्टबिलिटी का लाभ उठा सकेंगे। प्रवासी मज़दूरों को इस योजना का विशेष लाभ मिलेगा। वहीं1 मई से सामान्य वितरण साइकल में गेहूं और चावल दोनों वितरित होगा। अंतयोदय कार्डधारकों, श्रमिकों/मज़दूरों हेतु वितरण निशुल्क होगा। 15 मई तारीख़ से प्रधानमंत्री ग़रीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत निशुल्क वितरण शुरू किया गया जाएगा जिसमें सभी कार्डधारकों को उनके राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों के आधार पर प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल नि:शुल्क दिया जाएगा।a

Related Articles

Back to top button