ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
महाराष्ट्र

अजित पवार प्लेन हादसा: महाराष्ट्र सरकार ने दिए CID जांच के आदेश, 28 जनवरी की घटना का खुलेगा राज!

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बुधवार (28 जनवरी) को बारामती क्षेत्र में हुए विमान हादसे में मौत के बाद इस मामले की जांच अब राज्य अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) द्वारा की जाएगी. उपमुख्यमंत्री अजित पवार बुधवार (28 जनवरी}) को मुंबई से बारामती के लिए विमान से रवाना हुए थे. वे जिला परिषद चुनाव प्रचार के सिलसिले में बारामती पहुंचे थे, जहां एक ही दिन में उनकी चार सभाएं प्रस्तावित थीं. सुबह करीब आठ बजे मुंबई से उड़ान भरने के बाद, बारामती हवाई अड्डे पर उतरने की तैयारी के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

इस हादसे में अजित पवार के साथ-साथ पायलट सुमित कपूर, सह-पायलट शांभवी पाठक, एयर होस्टेस पिंकी माली और अजित पवार के अंगरक्षक विदीप जाधव की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद बारामती पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु और विमान दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है. बारामती पुलिस थाने में दर्ज इस प्रकरण की जांच अब राज्य अपराध अन्वेषण शाखा (सीआईडी) द्वारा की जाएगी. यह जानकारी सीआईडी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुनील रामानंद की तरफ से दी गई है. वहीं, विमान दुर्घटना की समानांतर जांच केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा भी शुरू कर दी गई है.

दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत काम करने वाले विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की तरफ से भी क्रैश की जांच की जा रही है. एएआईबी दिल्ली से तीन अधिकारियों की एक टीम और डीजीसीए, मुंबई रीजनल ऑफिस से तीन अधिकारियों की एक और टीम 28 जनवरी को दुर्घटना स्थल पर पहुंची थी. इसके साथ ही दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है.

VSR वेंचर्स की तरफ से क्या कहा गया?

VSR वेंचर्स ने कहा है कि पायलट सुमित कपूर को 16 हजार घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस था. विमान की को-पायलट शांभवी पाठक के पास 1500 घंटे का एक्सपीरियंस था. कंपनी ने दावा किया कि एयरक्राफ्ट में कोई तकनीकी खामी नहीं थी.

Related Articles

Back to top button