ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
पंजाब

Chandigarh-Himachal Connectivity: चंडीगढ़ से हिमाचल जाना होगा और भी आसान, फोर-लेन हाईवे से घंटों का सफर मिनटों में होगा पूरा

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख धार्मिक माता चिंतपूर्णी, ज्वालाजी मंदिर और पर्यटन स्थलों की ओर सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दरअसल, अब चंडीगढ़ से धर्मशाला का सफर आसान हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, कीरतपुर साहिब से नंगल तक नेशनल हाईवे-503 को फोर लेन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे आने वाले समय में यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधा मिलेगी।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इस परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही जिन जमीनों का अधिग्रहण किया जाना है, उनके खसरा नंबर भी सार्वजनिक कर दिए गए हैं। प्रभावित लोग अब NHAI कार्यालय में जाकर परियोजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। सड़क के फोर लेन होने से जहां यात्रा समय कम होगा, वहीं दुर्घटनाओं की संभावनाओं में भी कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। यह मार्ग हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी, ज्वालाजी और धर्मशाला जैसे प्रमुख स्थलों को जोड़ता है, जिस कारण सालभर यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है।

यह मार्ग तख्त श्री केसगढ़ साहिब, श्री कीरतपुर साहिब, माता नैना देवी, माता चिंतपूर्णी और माता ज्वालाजी जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को जोड़ता है। फोर लेन बनने से न सिर्फ श्रद्धालुओं, बल्कि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भी सीधा लाभ मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार, जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा और परियोजना को तय समयसीमा में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

बता दें कि, आनंदपुर साहिब से नंगल तक का सड़क मार्ग लंबे समय से दुर्घटनाओं के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता रहा है। रोज़ाना हो रहे हादसों के कारण स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी को देखते हुए इस मार्ग को चौड़ा करने की मांग काफी समय से उठाई जा रही थी। नेशनल हाईवे-503 पर रूपनगर जिले में किलोमीटर 44.7 से 61.7 तक के हिस्से को फोर लेन करने की स्वीकृति दे दी गई है। संबंधित विभागों का कहना है कि अब इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि सड़क सुरक्षा बेहतर हो और यात्रियों को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button