ब्रेकिंग
गाजियाबाद के निवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत व कई घा... अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में चंदा विवाद के बाद बड़ा बदलाव, IITian जगदीश आफले बने पहले सचिव NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार... जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा 'हिस्ट्रीशीटर' बताए ... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट मंजूरी, महिलाओं को हर माह मिलेंगे ₹2,5... सावन मास को लेकर महाकाल मंदिर में भस्म आरती का समय बदला, रोजाना सुबह 3 बजे और सोमवार को 2:30 बजे खुल... रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे ... पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में अचानक झुकी 4 मंजिला जर्जर इमारत! खाली कराया गया, MCD ने घोषित किया ... UP चुनाव 2027 के लिए BSP का बड़ा दांव! आकाश आनंद 10 अगस्त से सादाबाद से शुरू करेंगे चुनावी अभियान बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा! सेंट पॉल स्कूल की वैन खड़े ट्रक से टकराई; 1 मासूम की मौत, 8 बच्चे गंभ...
देश

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, हवाओं ने मौसम किया सुहाना; पढ़िए- अगले 2 दिन का हाल

नई दिल्ली। Delhi Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में मौसम पूरी तरह बदला नजर आया। सुबह से छाए बादल दिल्ली के कुछ इलाकों के साथ गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और बल्लभगढ़ में जमकर बरसे। यह  बारिश पिछले एक घंटे से भी अधिक समय से जारी रही। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है

फरीदाबाद और गुरुग्राम में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। यहां पर हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। गाजियाबाद और नोएडा में भी बारिश के बाद अब हवाएं लोगों को गर्मी से राहत दे रही हैं।

वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत और रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ आदि जिलों में सोमवार को भी बारिश की संभावना जताई है।

40 km की रफ्तार से चल सकती है हवा

इसी के साथ मौसम विभाग के मुताबिक, बदले मिजाज के  चलते रविवार से लेकर मंगलवार तक 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इस दौरान दिन भर बादल छाए रह सकते हैं। सोमवार को मौसम विभाग ने बारिश की संभावना भी जताई है।

शनिवार को 20 किलोमीटर की तेज रफ्तार से हवा चली। हल्की धूप भी छाई। दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम के साथ 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य के साथ 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में अधिकतम नमी का स्तर 85 फीसद और न्यूनतम नमी का स्तर 47 फीसद दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन भर बादल छाए रहे सकते हैं। हल्की बारिश होने की उम्मीद है। वहीं अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

सात मई तक मौसम ऐसा रहने की उम्मीद

नई दिल्ली के प्रादेशिक मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया है कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के आने के कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों में 7 मई तक बादल छाए रह सकते हैं और इस दौरान दिल्ली में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। 4 और 5 मई को 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

कम रह सकता है प्रदूषण का स्तर

वहीं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के प्रोजेक्ट सफर में शनिवार को पीएम 2.5 प्रदूषित कणों का स्तर 41 माइक्रो ग्राम क्यूबिक मीटर (एमजीसीएम) दर्ज हुआ। इसका सामान्य स्तर 60 एमजीसीएम होता है। मौसम वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि आने वाले दो दिनों तक इसी तरह से प्रदूषण का स्तर कम रह सकता है।

Related Articles

Back to top button