ब्रेकिंग
Voter List Special Investigation: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची का विशेष जांच अभि... Rahul Gandhi Meets Vedant: सीबीएसई (CBSE) की गड़बड़ी पर आवाज उठाने वाले छात्र से मिले राहुल गांधी; ट... Shalimar Bagh Demolition: दिल्ली के हैदरपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर; रोड नंबर-32... Pune Spurious Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 24 पहुँचा; 21 अधिकारी निलंबित, सर... Kedarnath Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला; मौसम सामान्य होने तक स्थगित हुई केदारनाथ... Uttar Pradesh New DGP: यूपी को मिला नया स्थायी DGP; IPS राजीव कृष्ण बने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Cyber Fraud in Datia: मां पीतांबरा पीठ के नाम पर ऑनलाइन ठगी; 'मिर्ची हवन' का झांसा देकर लाखों की धोख... Banswara Crime News: तेजपुर गांव में विवाहिता पर सिरफिरे युवक का जानलेवा हमला; ब्लेड से किए वार, हाल... Delhi Building Collapse: साकेत मेट्रो स्टेशन के पास गिरी बिल्डिंग; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया ज... Himachal Pradesh Road Accident: पांगी में पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त; 8 लोगों की जान गई, रेस्क्य...
मध्यप्रदेश

Bhopal News: निगम कमिश्नर के एक मैसेज से हड़कंप, वियतनाम से जुड़ा है ये हैरान करने वाला मामला

भोपाल : नगर निगम की आयुक्त संस्कृति जैन के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है. साइबर जालसाजों ने उनकी फोटो डीपी पर लगाकर नगर निगम अधिकारियों को मैसेज भेजे और पैसों की मांग की है. हैरानी की बात यह है कि यह दूसरी बार है जब नगर निगम कमिश्नर के नाम का दुरुपयोग कर साइबर फ्रॉड की कोशिश की गई है.

भोपाल ननि. कमिश्नर के अकाउंट से सहायक यंत्री को मैसेज

यह मैसज नंबर +84 56 848 1763 से भेजा गया, जिसे वियतनाम का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार फर्जी अकाउंट से सहायक यंत्री विजय गोयल को तीन मैसेज भेजे गए. मैसेज में पहले हालचाल पूछा गया और फिर बातचीत आगे बढ़ाने की कोशिश की गई. प्रोफाइल में इसे वियतनाम बिजनेस अकाउंट बताया गया, जिसे हाल ही में जोड़ा गया था.

नगर निगम आयुक्त ने जारी की एडवाइजरी

आयुक्त के नाम पर ठगी का मामला आने के बाद कमिश्नर संस्कृति जैन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मैसेज जारी कर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि उनके नाम या फोटो का उपयोग कर कोई भी व्यक्ति पैसे की मांग करे तो उसे पूरी तरह नजरअंदाज करें और तत्काल उन्हें अवगत कराएं, जिससे समय रहते साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जा सके.

पहले भी हो चुकी है ठगी की कोशिश

नवंबर 2025 में भी इसी तरह का मामला सामने आया था. उस समय फर्जी अकाउंट से खुद को मीटिंग में व्यस्त बताकर और बैंक ट्रांसफर में दिक्कत का हवाला देते हुए 50 हजार रुपए ट्रांसफर करने को कहा गया था. यह राशि एचडीएफसी बैंक के एक खाते में भेजने के लिए खाता नंबर और आईएफएससी कोड तक साझा किया गया था. हालांकि, उस समय इस मामले में भी समय रहते सतर्कता बरतने से ठगी टल गई थी.

साइबर सतर्कता की जरूरत, लोगों से भी अपील

नगर निगम जनसंपर्क विभाग ने आम नागरिकों और कर्मचारियों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी वरिष्ठ अधिकारी के नाम से आए पैसों के अनुरोध की पहले पुष्टि करें. अनजान अंतरराष्ट्रीय नंबर, हाल ही में बनाए गए बिजनेस अकाउंट और संदिग्ध भाषा वाले मैसेज साइबर ठगी के संकेत हो सकते हैं.

इस तरह सहायक यंत्री ने दिखाई सूझबूझ

नगर निगम के सहायक यंत्री विजय गोयल के पास सोशल मीडिया में संस्कृति जैन के नाम से मैसेज आया था. लेकिन संदेशों की भाषा और नंबर देखकर विजय गोयल को शक हुआ. उन्होंने तुरंत फर्जी अकाउंट ब्लाक किया और इसकी सूचना कमिश्नर को दी. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस अकाउंट से और किन-किन लोगों को मैसेज भेजे गए.

Related Articles

Back to top button