ब्रेकिंग
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्... Manipur Ethnic Violence: मणिपुर के कामजोंग में फिर भड़की हिंसा, 36 घंटों में 28 घरों में लगाई गई आग Delhi E-Rickshaw Policy: दिल्ली में ई-रिक्शा के संचालन के लिए नया ड्राफ्ट पेश, संख्या 2.5 लाख तक सीम... IND-W vs ZIM-W 2nd T20: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, निकी प्रसाद और शेफाली वर... Donald Trump on Russia Sanctions: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से क्यों किया... Stock Market Crash Today: महानवमी पर शेयर बाजार में धड़ाम! सेंसेक्स 538 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे ... Refurbished Smartphone Market in India: महंगे हुए नए फोन, भारत में 13% तक बढ़ी रिफर्बिश्ड स्मार्टफों... Sharad Purnima 2026 Date and Time: शरद पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, चंद्रोदय का समय और मां लक्ष्म... AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A...
पंजाब

SAD Election Campaign: सुखबीर बादल का बड़ा दांव, पंजाब में अकाली सरकार बनने पर मिलेगी ₹3100 बुढ़ापा पेंशन

गुरदासपुर जिले में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने “पंजाब बचाओ रैली” की शुरुआत की। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के लोगों के लिए बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनने पर बुढापा पैंशन बढ़ाकर 3100 रुपये प्रति माह कर दी जाएगी। इसके साथ ही 4 रुपये किलो आटा और 20 रुपये किलो दाल स्कीम सरकार के आते ही पहले दिन से शुरू कर दी जाएगी। वहीं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 1 लाख रुपये की सहायता देने का भी वादा किया गया।

उन्होंने युवाओं को कारोबार शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त ऋण देने की घोषणा की, जिसे 10 साल में चुकाया जा सकेगा। हर विधानसभा क्षेत्र में एक मेरिटोरियस स्कूल खोलने, वहां मुफ्त पढ़ाई देने और विश्वविद्यालयों में मेरिटोरियस स्कूल के छात्रों के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने की बात भी कही गई। इसके अलावा हर जिले में मेडिकल कॉलेज, वेटरिनरी कॉलेज और स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित करने का आश्वासन दिया गया।

बादल ने ये भी ऐलान किया कि सत्ता में आने पर पंजाब में सरकारी नौकरियां सिर्फ पंजाबियों को ही देने का कानून लाया जाएगा। साथ ही उद्योगों को सरकारी सुविधाएं तभी मिलेंगी जब वे कम से कम 75 प्रतिशत नौकरियां पंजाब के युवाओं को देंगे। उन्होंने ऐलान किया कि जिन किसानों के पास ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं है, उन्हें सरकार बनने के पहले सप्ताह में ही कनेक्शन दे दिए जाएंगे। पंजाब में बाढ़ से बचाव के लिए तटबंध मजबूत करने और सीमा क्षेत्र की सरकारी जमीन पर लंबे समय से खेती कर रहे किसानों को मालिकाना हक देने की भी बात कही गई।

बादल ने वर्ल्ड कबड्डी कप और कुश्ती के वर्ल्ड कप दोबारा शुरू कराने की घोषणा की। पशु मेले, घुड़दौड़ मैदान और कबूतरबाजी प्रतियोगिताएं आयोजित करने तथा विजेताओं को बड़े नकद पुरस्कार देने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है और उनकी सरकार बनने पर गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अपराधियों की संपत्ति जब्त करने और उन्हें आसानी से जमानत न मिलने देने के लिए कानून बनाने की बात भी कही गई। रैली में बादल ने दावा किया कि उनकी पार्टी सत्ता में आने पर पंजाब के विकास और सुरक्षा को प्राथमिकता देगी।

Related Articles

Back to top button