ब्रेकिंग
इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की... उज्जैन का तिलभांडेश्वर महादेव: हर साल तिल के दाने बराबर बढ़ता है शिवलिंग! महाकाल की तर्ज पर मिलता है... ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' की तलाश: ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम, गली-गली में हो र... छिंदवाड़ा में हूटर-बत्ती और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं: 15 दिनों का विशेष अभिय... सीएम मोहन यादव की जबलपुर को 400 करोड़ की सौगात: 362 करोड़ के सीवेज प्लांट, हाईटेक लॉन्ड्री हब और मछल... कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अस्मिता डे का ऐतिहासिक कारनामा, जूडो में भारत को दिलाया पहला महिला गोल्ड 'UK07 राइडर' अनुराग डोभाल पर पत्नी रितिका का पलटवार! सबूत शेयर कर खोली पोल, कहा- "तलाक नहीं दूंगी" अमेरिका ने अब तक 4,840 भारतीयों को किया डिपोर्ट: विदेश मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े, जानें कैसे होती ... 1 अगस्त 2026 से लागू हुए 5 बड़े बदलाव: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹200+ सस्ता, CKYC 2.0 और क्रेडिट कार्... अब 'सेल्फी' से लॉगिन होगा आपका Gmail! पासवर्ड भूलने या फोन चोरी होने पर काम आएगा नया वीडियो फीचर
दिल्ली/NCR

नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडियो वायरल

नोएडा के सेक्टर 70 स्थित बसई गांव में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप बच गया जब दूध लेने जा रही दो महिलाओं के साथ एक युवक ने रास्ते में अभद्रता की. महिलाओं के विरोध करने पर युवक ने अपने पालतू कुत्ते से उन पर हमला करवा दिया. पीड़ित महिलाओं ने इस मामले में फेस 3 थाना पुलिस से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता मंजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बसई गांव में रहती है रविवार सुबह करीब 5 बजे वह अपनी पड़ोसन सुनीता के साथ दूध लेने के लिए घर से निकली जब दोनों महिलाएं पहलवान मार्केट के पास पहुंची तभी पास में रहने वाले युवक ने उनके साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया. महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने पालतू कुत्ते को उन पर छोड़ दिया.

कुत्ते ने महिला पर हमला कर दिया जिससे उनके कपड़े भी फट गए और वह घबरा गईं. इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की. रविवार से लेकर मंगलवार तक जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हुए और थाने का घेराव कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की.

परिजनों ने थाने का किया था घेराव

थाने में हंगामे के बाद उच्च अधिकारियों ने जब मामले का संज्ञान लेते हुए फेस 3 थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया. आसपास की सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए जिसमें पाया गया कि युवक ने महिलाओं से अभद्रता की. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.

महिलाओं ने क्या कहा?

महिलाओं का कहना है कि एरोप्लेन के सामने पिस्टल भी तान दी इससे घबराकर दोनों वहां से भागने लगी, लेकिन आरोपी युवक ने करीब 100 मीटर तक उनका पीछा किया. महिलाओं ने अपने-अपने घर जाकर सारी बात परिजनों को बताई. परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ एक शिकायत दी. वहीं इस पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी सेंट्रल आरके गौतम का कहना है कि शुरुआती जांच में महिलाओं पर पिस्टल ताने जाने का आरोप सही नहीं पाया गया है. युवक की महिलाओं से कहा सुनी जरूर हुई थी, शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. इस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Back to top button