ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...
देश

लॉकडाउन: केंद्र सरकार इन 20 कोरोना हॉटस्पॉट जिलों में तैनात करेगी अपनी टीमें

केंद्र सरकार केंद्रीय जन स्वास्थ्य टीमों का गठन कर दिल्ली एवं नौ राज्यों में covid-19 से अधिक प्रभावित 20 जिलों में तैनात करेगी ताकि वायरस की रोकथाम के लिए शुरू की गई योजनाओं और उपायों के उचित कार्यान्वयन में सहायता हो सके। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इन टीमों को 20 जिलों महाराष्ट्र में मुंबई, ठाणे और पुणे, मध्य प्रदेश में भोपाल और इंदौर, गुजरात में अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा, दिल्ली में दक्षिण पूर्व और मध्य जिले, राजस्थान में जयपुर और जोधपुर, उत्तर प्रदेश में आगरा और लखनऊ, तेलंगाना में हैदराबाद, तमिलनाडु में चेन्नई, पश्चिम बंगाल में कोलकाता और आंध्र प्रदेश में कुर्नूल, गुंटूर और कृष्णा में तैनात किया जाएगा। यह सभी 20 जिले रेड जोन में हैं।

2 मई को जारी एक ज्ञापन के अनुसार इन टीमों में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी), एम्स, जेआईपीएमईआर और ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हाइजीन एंड पब्लिक हेल्थ के विशेषज्ञ शामिल हैं। वे सभी अपने अवलोकन के आधार पर क्षेत्र में सुधार के सुझावों सहित अपनी रिपोर्ट राज्यों के अतिरिक्त मुख्य सचिव / प्रमुख सचिव / सचिव (स्वास्थ्य) को प्रस्तुत करेंगे। एक अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने चयनित जिलों में covid-19 की रोकथाम में स्वास्थ्य विभागों की सहायता के लिए जन स्वास्थ्य टीमों को तैनात करने का निर्णय लिया गया है।

Related Articles

Back to top button