ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
हरियाणा

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: राशन डिपो बनेंगे ‘ऑर्गेनिक हब’, शुद्ध खान-पान के साथ बढ़ेगी डिपो होल्डर्स की आमदनी

सरकार सभी जिलों में राशन डिपो की संख्या बढ़ाकर 13 हजार 408 करने जा रही है। इसमें से 33 प्रतिशत डिपो की कमान महिलाओं के हाथ में होगी। अभी प्रदेश में 9408 डिपो चल रहे हैं, जिनमें महिलाओं को उनके कोटे का पूरा लाभ नहीं मिल रहा। डिपो संचालक आय का स्रोत बढ़ाने के लिए डिपो से जैविक खाद के पांच-पांच किलो के पैकेट भी बेच सकेंगे। इससे गांव में जैविक खाद बनाने वाले किसान और पशुपालकों को गांव के पास ही एक बाजार मिल जाएगा। उन्हें शहरों की उत्पाद ले जाने की जरूरत नहीं होगी।

खेती के लिए जैविक खाद का उपयोग करने वाले किसानों को मानक तय कर बनाई गई जैविक खाद भी गांव के पास ही मिल जाएगी। नायब सरकार ने राशन डिपो वितरण प्रणाली से लेकर डिपो देने के तरीके को और भी पारदर्शी बनाने का निर्णय लिया है। इस योजना में स्वयं सहायता समूह तथा सीएम पैक्स संचालन समितियों को भी वरीयता मिलेगी। रासायनिक उर्वरक खेती में कम प्रयोग कर जैविक खाद को बढ़ावा देने के लिए भी डिपो संचालकों को दूसरी जिम्मेदारी देकर उनकी आय में बढ़ाने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है

Related Articles

Back to top button