ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Road Accident: बुरहानपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मातम, पुलिस फरार वाहन की तलाश मे... Maharashtra Jeweller Robbery: नागपुर में सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश, आरोपियों की तलाश में जुटी प... Cyber Crime News Today: बैंक खातों की जांच के नाम पर आरटीजीएस कराकर ऐंठे पैसे, 32 लाख रुपए पुलिस ने ... Bhim Rajsamand School Video: राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटिया का वायरल वीडियो, CBEO कार्यालय के पास ब... Mahasamund News: बागबाहरा के झिटकी गांव में घर में घुसा खूंखार तेंदुआ, एक ही परिवार के 6 लोगों पर कि... Kharif Crop Girdavari Korba: किसानों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, समय पर गिरदावरी न होने से धान पंजीयन... Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya: कृषि वैज्ञानिक डॉ. घनश्याम साहू ने दी सलाह, ऐसे बचाएं अपनी धान... Raipur Central Jail Raid: रायपुर सेंट्रल जेल में अचानक पड़ी छापेमारी, 50 जवानों के साथ 4 घंटे तक चली... Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ... Birsa Munda Stadium Ranchi: राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों में दिखा ज...
मनोरंजन

दीपिका बोलीं- हमें रॉयल्टी मिलनी चाहिए, अगर हम ना हो तो आज आप रामायण नहीं देख पाते

नई दिल्ली। दूरदर्शन पर रामांनद सागर की रामायण के प्रसारण के बाद अब इसके एक्टर्स भी सुर्खियों में हैं। रामायण ने दूरदर्शन पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया और इसे काफी पसंद भी किया गया। यहां तक कि रामायण के प्रसारण ने कई रिकॉर्ड भी बना दिए हैं। अब रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका च‍िलखलिया ने रॉयल्टी को लेकर अपना पक्ष रखा है। दीपिका का कहना है कि हमें रॉयल्टी मिलनी चीहिए और सरकार को हस्तक्षेप करके हमें रॉयल्टी देनी चाहिए’मिलनी चाहिए रॉयल्टी’

पिंकविला से बातचीत में दीपिका ने रॉयल्टी को लेकर कहा कि मैं इसे लोगों से इस बारे में बात कर रही हूं कि मुझे लगता है कि हमें रॉयल्टी मिलनी चाहिए। दीपिका का कहना है, ‘उन्हें हमें रॉयल्टी देनी चाहिए क्योंकि यह इसलिए नहीं कि हमनें रामायण की है, यह इसलिए की क्योकि हमनें रामायण को आजतक जिंदा रखने के लिए अपना 30 साल का करियर दे दिया है। मुझे लगता है कि उन्हें हमें देना चाहिए, मुझे नहीं पता यहां यह कैसे काम करता है।’

‘सरकार को करना चाहिए हस्तक्षेप’

आगे उन्होंकहा, ‘मुझे लगता है सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और हमें रॉयल्टी देनी चाहिए। उन्होंने रामायण से शुरू करना चाहिए। हमनें एक बड़े हिस्से का योगदान दिया है और अगर हम नहीं होते तो आप रामायण आज तक नहीं देख पाते। इसलिए, हमें रॉयल्टी दी जानी चाहिए।’ रिपोर्ट्स के अनुसार, रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल का कहना है कि जब रामायण कॉमर्शियली इतना अच्छा कर रही है तो हमें रॉयल्टी जरूर मिलनी चाहिए।

बता दें कि लॉकडाउन में रामयाण को दोबारा प्रसारण किया गया और रामायण की वजह से दूरदर्शन भी टीआरपी की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गया। यहां तक कि 16 अप्रैल के एपिसोड ने तो विश्व रिकॉर्ड भी बनाया, क्योंकि इस दिन रामायण के एपिसोड को 7.7 करोड़ लोगों ने देखा था। वहीं, रामायण के साथ ही महाभारत और कई अन्य पुराने कार्यक्रम भी दूरदर्शन पर काफी देखे गए हैं।

Related Articles

Back to top button