ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
झारखण्ड

झारखंड में गर्मी का ‘टॉर्चर’! कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट, लेकिन 15 मार्च से पलटेगा मौसम; आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

रांचीः झारखंड में 14 मार्च से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य में आसमान साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन आने वाले दिनों में बादल छाने के साथ कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही कुछ इलाकों में वज्रपात और तेज हवा को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर-पश्चिमी भागों में हीट वेव की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 14 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि उत्तर-पश्चिमी झारखंड के कुछ इलाकों में उष्ण लहर यानी हीट वेव की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है.

15 मार्च से मौसम में बदलाव होगा शुरू

उत्तर-पश्चिमी हिस्से को छोड़कर राज्य के अन्य क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ मेघ गर्जन और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 मार्च को भी राज्य के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इन दिनों भी कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. वहीं राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में 15 मार्च से मौसम बदलने के संकेत हैं. यहां आंशिक बादल छाने के साथ मेघ गर्जन और बारिश की संभावना जताई गई है.

सामान्य से 3 से 6 डिग्री ज्यादा तापमान रिकॉर्ड

मौसम केंद्र, रांची की ओर से जारी ताजा मौसम रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में मार्च के मध्य में ही गर्मी का असर तेज हो गया है. राज्य के कई प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया गया है. पिछले 24 घंटों में राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री रहा.

जमशेदपुर और डाल्टनगंज में गर्मी से लोग परेशान

औद्योगिक शहर जमशेदपुर में गर्मी का असर ज्यादा दिखा. यहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री ज्यादा है. वहीं न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री रहा. डाल्टनगंज में भी पारा 39.0 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री ज्यादा है. यहां न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया गया. इसी तरह बोकारो में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और न्यूनतम 17.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब 4.6 डिग्री ज्यादा है.

सरायकेला में 40 डिग्री के करीब पहुंच तापमान

वहीं, चाईबासा में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम 19.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान सरायकेला में 39.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 13.1 डिग्री रहा.

Related Articles

Back to top button