ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
पंजाब

मिडिल ईस्ट संकट का पंजाबियों पर सीधा प्रहार! कनाडा जाना हुआ और भी मुश्किल; एयर रूट बदलने से फ्लाइट्स रद्द और किराए में भारी उछाल

कनाडा जाने की तैयारी कर रहे पंजाब के युवाओं और उनके परिवारों के लिए चिंताजनक स्थिति बन गई है। मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-इजराइल तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी दिखाई देने लगा है, जिसके चलते खास तौर पर कनाडा जाने वाले छात्रों और वर्क परमिट धारकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पंजाब के दोआबा क्षेत्र के जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर जिलों से हर साल बड़ी संख्या में युवक पढ़ाई और रोजगार के लिए कनाडा का रुख करते हैं। लेकिन मौजूदा हालात में उनकी यात्रा पहले की तुलना में अधिक महंगी और लंबी हो गई है। बताया जा रहा है कि 28 फरवरी 2026 के बाद मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव का असर वैश्विक विमानन सेवाओं पर पड़ा है। सुरक्षा कारणों से ईरान, इराक, कुवैत, कतर, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों ने अपने हवाई क्षेत्र में कड़ी निगरानी और कई प्रकार की पाबंदियां लागू कर दी हैं। इसके चलते कई अंतरराष्ट्रीय उड़ान मार्ग प्रभावित हुए हैं और एयरलाइनों को अपने रूट बदलने पड़े हैं।

पहले पंजाब से कनाडा जाने वाले अधिकतर यात्री दुबई, दोहा और अबू धाबी जैसे खाड़ी देशों के ट्रांजिट हब के जरिए यात्रा करते थे। लेकिन मौजूदा हालात में इन मार्गों को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। अब कई एयरलाइंस यात्रियों को लंदन, फ्रैंकफर्ट और पेरिस जैसे यूरोपीय शहरों के रास्ते कनाडा भेज रही हैं, जिससे यात्रा का समय भी बढ़ रहा है। इसके साथ ही हवाई किराए में भी भारी उछाल देखा जा रहा है। पहले इकॉनमी क्लास की टिकटें अपेक्षाकृत कम कीमत पर उपलब्ध हो जाती थीं, लेकिन अब तत्काल बुकिंग का किराया करीब 1.5 लाख रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक पहुंच गया है। कुछ अंतरराष्ट्रीय रूटों पर एक तरफ की टिकट 3 लाख से 10 लाख रुपये तक बिकने की जानकारी सामने आई है। इस स्थिति का सबसे ज्यादा असर उन छात्रों पर पड़ रहा है जिन्हें नए सेमेस्टर के लिए जल्द कनाडा पहुंचना जरूरी है। बढ़ते किराए और बदले हुए रूटों के कारण उनकी यात्रा न सिर्फ महंगी बल्कि पहले से कहीं ज्यादा कठिन हो गई है।

Related Articles

Back to top button