ब्रेकिंग
Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग... Pitru Visarjan Amavasya 2026: पूर्वजों को समर्पित सर्वपितृ अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध और तर... Coloured Cities of India: भारत के इन 5 खूबसूरत शहरों को क्यों कहा जाता है रंगों के नाम से, जानिए इसक... Delhi Police ACP Promotion Controversy: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में घिरे विवेक भगत, दिल्ली सरकार ने... Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, तीनों फॉर्मेट ... Justice Nitin Sambre Appointed: जस्टिस डीके उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने के बाद जस्टिस ... West Bengal By-Election: नंदीग्राम और रेजीनगर पर महासंग्राम, बंगाल में बीजेपी के पहले राजनीतिक परीक्...
देश

सीआरपीएफ ने ग्रामीणों के बीच बांटा राशन, कोरोना से बचाव के बताए उपाय

खूंटी। नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने वाली सीआरपीएफ की 209 कोबरा बटालियन ने बुधवार को खूंटी प्रखंड अंतर्गत फुदी पंचायत में अपने सामाजिक व नैतिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सिविल एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कमांडेंट सुरेंद्र कुमार के निर्देशानुसार 250 ग्रामीणों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर ग्रामीणों के बीच मास्क का वितरण भी किया गया। साथ ही उन्हें कोरोना वायरस के प्रति जागरूक भी किया गया। मौके पर कमांडेंट सुरेंद्र कुमार ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सबसे कारगर उपाय है घर में रहना। इसलिए घर में रहें, सुरक्षित रहें। अति आवश्यक कार्य होने पर जब घर से बाहर निकलें तो मास्क अवश्य पहनें। साथ ही थोड़ी-थोड़ी देर में हाथों को साबुन व पानी से धोते रहें। मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी पिंटू यादव, सहायक कमांडेंट प्रतीक गुड़िया, सहायक कमांडेंट जसप्रीत सिंह एवं निरीक्षक मनोज नथावत समेत फुदी पंचायत के मुखिया हरमन टोप्पो व सरपंच सुसरन डेरे संगा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button