ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
मध्यप्रदेश

आसमान में ‘काले धुएं’ का तांडव! प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलीं मशीनें; 5 दमकल की गाड़ियों ने बुझाई आग

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में बीते 2-3 दिनों से आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. बीते बुधवार यानि 18 मार्च को जहां ईवी कार में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं उसी दिन पेस्ट कंट्रोल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से कई मजूदर अस्पताल में भर्ती हुए थे. वहीं रविवार को अब एक स्क्रैप प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आ रही है.

आसमान में दूर से दिख रहा था धुएं का गुबार

बताया जा रहा है कि शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के नरवर में मौजूद एक गोरी स्क्रैप प्लास्टिक की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते फैक्ट्री पूरी तरीके से जलकर खाक हो गई है. धुएं के गुबार को आसमान में 2-3 किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है. घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा और तुरंत पानी की बौछारों से आग पर काबू पाया.

फैक्ट्री में बने थे मजदूरों के कमरे, रखा था सिलेंडर

दमकल विभाग के सब इंस्पेक्टर शिवनारायण शर्मा ने बताया कि “जैसे ही हमें आग लगने की जानकारी मिली, हम तुरंत मौके पर पहुंचे और तकरीबन पांच पानी के टैंकरों के माध्यम से आग की घटना पर काबू पाया है. वहीं जब हम फैक्ट्री में पहुंचे तो देखा कि जिस जगह पर आग लगने की घटना घटित हुई है, उसी के अंदर फैक्ट्री के मजदूरों के कमरे भी बने हुए थे और उनमें गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे.

करीब 35 लाख का नुकसान

जहां सबसे पहले फैक्ट्री के अंदर रहने वाले मजदूरों को घटनास्थल से बाहर किया. साथ ही कमरों में रखे हुए गैस सिलेंडरों को भी बाहर किया. उसके बाद फैक्ट्री में लगी हुई आग की घटना पर काबू पाया गया. उन्होंने कहा कि गनीमत रहीं कि इस दौरान किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में स्क्रैप संबंधित प्लास्टिक का सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया है. तकरीबन 35 लाख रुपए से अधिक का नुकसान प्रारंभिक तौर पर फैक्ट्री संचालक द्वारा होना बताया जा रहा है. वहीं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवत शार्ट सर्किट के कारण आग लगी हो.”

Related Articles

Back to top button