ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर की बेटी का कमाल! टीम इंडिया में चुनी गईं स्पिनर अनुष्का शर्मा; दक्षिण अफ्रीका की धरती पर फिरकी से मचाएंगी तहलका

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल अंचल की बेटियां अब विदेश में भी देश का गौरव बढ़ाने को तैयार हैं. ग्वालियर की बेटी अनुष्का शर्मा के क्रिकेट में बहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उसे भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम में शामिल किया गया. जो जल्द ही दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाली द्विपक्षीय वुमन क्रिकेट सीरीज में भारतीय टीम से खेलती नजर आएंगी. उनकी इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने भी अनुष्का को सम्मानित किया है.

एयरपोर्ट पर सीएम ने किया सम्मान
मंगलवार को ग्वालियर ट्रांजिट विजिट पर पहुंचे सीएम मोहन यादव ने ग्वालियर एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा और उनके पिता बृजमोहन शर्मा को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर और मिठाई खिला कर उनका सम्मान किया. इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनुष्का शर्मा का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, “आप उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करें.”

इंडियन वोमेन क्रिकेट टी-20 सीनियर टीम में हुआ चयन
असल में भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम जल्द ही दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के साथ मुकाबला करने जा रही हैं. जिसके लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम की घोषणा की है. जिसमें बतौर टीम कप्तान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर नजर आने वाली हैं. तो वहीं ग्वालियर की अनुष्का शर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है. इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला यह वूमेन टी-20 क्रिकेट मुक़ाबले को जून में आयोजित होने वाले महिला क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है.

इंडिया ग्रुप ए से खेलती हैं अनुष्का
ग्वालियर की अनुष्का शर्मा स्पिनर प्लेयर हैं, जो क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करती आई हैं. अनुष्का फिलहाल इंडिया ए के लिए खेल रही हैं और महिला प्रीमियर लीग (WPL) में भी वह गुजरात जायंट्स के लिए चुनी जा चुकी हैं. सीनियर टीम में चयन के बाद ग्वालियर में उनके परिवार और शहर में खुशी का माहौल है. अनुष्का ने बताया कि, जब वह 5 साल की थी तब पहली बार क्रिकेट बैट हाथ में लिया था और 14 साल की होते होते तय कर लिया था कि, क्रिकेटर ही बनना है. वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले और सीनियर टीम में शामिल होने को लेकर काफी उत्साहित है.

Related Articles

Back to top button