ब्रेकिंग
Chhattisgarh Yuva Udaan 2026: कोरबा में युवाओं को मिली साइबर सुरक्षा और करियर की अहम टिप्स Dhanbad Encroachment: 21 साल बाद बारामुड़ी से हटाए जाएंगे 200 परिवार? दुर्गा पूजा में रांची वालों ने तोड़े ट्रैफिक नियम, पुलिस ने वसूला 3 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना Palamu Crime: तरहसी केस में DNA और FSL रिपोर्ट आई, पानी में डूबने से गई थी जान झारखंड: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बनी चीजों की बढ़ेगी बिक्री, जेल का होगा सौंदर्यीकरण IIT ISM धनबाद न्यूज़: निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को मिलेगा 'महान शिक्षक पुरस्कार 2026' पलामू: सहिया गीता देवी हत्याकांड में FIR दर्ज, 48 घंटे में खुला Giridih Police Action: 13 चोरी की घटनाओं का खुलासा, सोना और नकदी के साथ सात अपराधी अरेस्ट Bokaro Steel Plant: विस्थापित अप्रेंटिस संघ का आंदोलन समाप्त, नियोजन पर बनी सहमति झारखंड: सरकारी स्कूलों में पोशाक और स्वेटर की राशि का इंतजार
देश

झारखंड से बाहर जाना चाहते हैं तो इस मेल आईडी पर कराएं रजिस्‍ट्रेशन

रांची। covid19reg.jharkhand.gov.in कोरोना वायरस के कारण उत्‍पन्‍न लॉकडाउन में झारखंड में फंसे अन्‍य राज्‍य के लोगों के लिए अच्‍छी खबर है। झारखंड सरकार ने उन्‍हें अपने राज्‍य भेजने का फैसला किया है। इसके लिए झारखंड में फंसे लोगों की सूची बनाई जा रही है। ऐसे लोग जो देश के अन्‍य हिस्‍से से संबंध रखते हैं और लॉकडाउन में झारखंड में फंसे हुए हैं, वे झारखंड सरकार की वेबसाइट पर अपना रजिस्‍ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके बाद सरकार की ओर से उन्‍हें अपने राज्‍य भेजने की व्‍यवस्‍था की जाएगी। झारखंड में फंसे लोग इसके लिए दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना रजिस्‍ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्‍ट्रेशन कराने के लिए http://covid19reg.jharkhand.gov.in/ पर जाएं और अपनी पूरी जानकारी दर्ज करें।

बता दें कि झारखंड सरकार की ओर से लॉकडाउन में फंसे लोगों को उनके घर पहुंचाया जा रहा है। सरकार अन्‍य राज्‍यों में फंसे मजदूरों और छात्रों को व्‍यवस्‍था कर झारखंड वापस लाई। इसके लिए झारखंड सरकार के अनुरोध पर रेलवे ने कई स्‍पेशल ट्रेनें चलाई और केरल, कर्नाटक, राजस्‍थान, पंजाब, सूरत आदि जगहों पर फंसे झारखंड के लोगों को वापस लाया गया। अब इसी तरह झारखंड में फंसे दूसरे राज्‍य के लोगों को भेजने की पहल झारखंड सरकार ने की है।

झारखंड में अन्य राज्यों के फंसे लोग झारखंड सहायता पोर्टल पर खुद को पंजीकृत कराएं

अन्य राज्य के वैसे व्यक्ति जो लॉकडाउन की वजह से झारखंड में फंसे हैं, वह झारखंड सहायता पोर्टल के वेब लिंक http://covid19reg.jharkhand.gov.in/ पर खुद को पंजीकृत करना सुनिश्चित करें, जिससे राज्य सरकार आप तक पहुँच सके और आपको आपके राज्य तक पहुंचा सके।

कैसे करें झारखंड सहायता पोर्टल में खुद को पंजीकृत

  • राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए वेब लिंक http://covid19reg.jharkhand.gov.in/ पर जाएं
  • जारी रखें पर क्लिक करें
  • पंजीकरण के लिए अपना मोबाइल नम्बर डाले और प्राप्त ओटीपी से अपने मोबाइल का वेरिफिकेशन कराएं।
  • अपना नाम और आधार संख्या दें।
  • आधार से नाम के मिलान के पश्चात अन्य  सूचनाएं भरें।
  • किसी प्रकार की तकनीकी समस्या के लिए मेल करें covid-19jharkhand@gmail.com पर।

इधर, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने एक बयान जारी कर कहा है कि झारखंड विधानसभा सचिवालय दूारा कोविड 19 कंट्रोल कक्ष का गठन किया गया है। इस नियंत्रण कक्ष से निम्न संपर्क सूत्रों के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है। उपरोक्त दिए गए संपर्क सूत्रों पर आम नागरिक, प्रवासी मजदूर, छात्र अपने माननीय सदस्यों के माध्यम से अथवा स्वयं कोविड 19 से जुड़ी समस्या या लॉकडाउन के दौरान अन्य स्थानों पर फँसे रहने तथा घर वापस लौटने के लिए सहयोग हेतु संपर्क कर सकते हैं। दूरभाष संख्या/फैक्स-06512774219 या उप सचिव हरेन्द्र शाह 9470186975 या फिर अवर सचिव सुरेश रजक 7903447023 से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button