ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
देश

नक्‍सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सड़क पर बिछाए गए पांच शक्तिशाली केन बम बरामद

चक्रधरपुर। झारखंड के कोल्‍हान में नक्‍सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है। सीआरपीएफ की टीम ने नक्‍सलियों के खतरनाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। नक्‍सलियों की योजना सुरक्षा बलों को भारी क्षति पहुंचाने की थी।

पश्चिमी सिंहभूम के नक्सल प्रभावित बंदगांव इलाके में नक्‍सलियों की योजना सुरक्षा बलों को उड़ाने की थी। इसके लिए नक्‍सलियों ने सड़क पर पांच शक्तिशाली केन बम बिछा रखे थे।  कराईकेला थाना क्षेत्र के जोजोदगड़ा के समीप सीआरपीएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान सड़क पर बिछाए गए पांच शक्तिशाली आइईडी केन बमों को गुरुवार को बरामद किया। इसके बाद इलाके में पुलिस व सीआरपीएफ की टीम नक्‍सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Related Articles

Back to top button