ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
छत्तीसगढ़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, 1 हफ्ते तक दोपहर बाद बदलेगा मौसम

रायपुर: राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में मार्च के महीने से गर्मी की शुरुआत हो गई है. गर्मी की शुरुआत होते ही अधिकतम तापमान भी बढ़ने लगा है. कुछ दिनों पहले राजनादगांव में अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया था. वर्तमान में छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री के आसपास चल रहा है. यह स्थिति आगे चार दिनों तक बने रहने की संभावना है. उसके बाद अधिकतम तापमान में फिर एक बार 2 से 3 डिग्री तक कमी आने की संभावना है. शुक्रवार को ओडिशा के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश के कुछ जगहों पर तेज हवा चलने के साथ ही गरज चमक के साथ हल्की बारिश भी हुई है. यह स्थिति आने वाले एक सप्ताह तक बने रहने की संभावना है. मार्च अप्रैल और मई का महीना प्री मानसून मंथ कहलाता है.

ओडिशा के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन

मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि अभी ओडिशा के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ का अधिकतम 35 से 38 डिग्री के मध्य बना हुआ है. आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज हवा और हल्की बौछारें पड़ी है. इसकी वजह ओडिशा के ऊपर बने साइक्लोनिक सरकुलेशन के साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा है. उत्तर छत्तीसगढ़ में राजस्थान की ओर से उत्तर पश्चिम की ओर से हवा आ रही है. दोनों का मिलाप छत्तीसगढ़ के ऊपर हो रहा है, जिसकी वजह से दोपहर के बाद छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है.

छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने का एक निश्चित टाइम दोपहर 2:00 बजे के बाद होता है.मार्च अप्रैल और मई का महीना प्री मानसून महीना कहलाता है.तीन महीने के दौरान गरज चमक और बारिश के साथ तेज हवा कामन एक्टिविटी होती है. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर या फिर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है. ऐसी स्थिति में कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना रहती है- बीके चिंधालोरे, मौसम वैज्ञानिक, छत्तीसगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर

साइक्लोनिक सर्कुलेशन से मौसम में होगा बदलाव

शुक्रवार की दोपहर बाद गरज चमक के साथ जो बारिश हुई है वह रायपुर गरियाबंद दुर्ग और मुंगेली जैसे जगह पर हुई है. फिलहाल इस तरह का मौसम छत्तीसगढ़ में एक हफ्ते तक बने रहने की संभावना है. आने वाले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा. उसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी आने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button