ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा
मनोरंजन

Bhooth Bangla Postponed: 10 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, ‘धुरंधर 2’ से क्लैश के कारण बदली तारीख

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. सिर्फ 9 दिनों में ये फिल्म 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. और जिस रफ्तार से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है, उसे देखकर लग नहीं रहा है कि इसकी कमाई का सिलसिला जल्दी थमने वाला है. ऐसे में खबर है कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ के मेकर्स ने अपनी फिल्म को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है.

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे सितारे नजर आने वाले हैं. 10 अप्रैल को ये फिल्म रिलीज होने के लिए तय थी. पर अब वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स ने इस तारीख से अपनी फिल्म को आगे बढ़ा दिया है. ये भी कहा गया है कि अब ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज होगी. इस डेट पर पहले सलमान की फिल्म ‘मातृभूमि’ (बैटल ऑफ गलवान) रिलीज होने वाली थी. पर कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि सलमान इस डेट पर अपनी फिल्म रिलीज नहीं कर रहे हैं. ऐसे में अब इस डेट पर अक्षय की फिल्म आएगी.

फिल्म इंडस्ट्री को फायदा होगा

रिपोर्ट में इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र के हवाले से कहा गया,”‘भूत बंगला’ के मेकर्स ‘धुरंधर 2’ की मेकिंग में आने वाली चुनौतियों को समझते हैं. ऐसे में ‘भूत बंगला’ को पोस्टपोन करने का फैसला बिजनेस के लिहाज से काफी सही है. इससे मेकर्स के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री को भी फायदा होगा. यहां तक कि ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स भी ‘धुरंधर 2’ से क्लैश से बचने के लिए अपनी फिल्म को पोस्टपोन कर चुके हैं. इस तरह के फैसले में ईगो की कोई जगह नहीं होनी चाहिए. एकता कपूर की मां शोभा कपूर ने भी इस फैसले का पूरा समर्थन किया है.”

ट्रेलर रिलीज भी पोस्टपोन

30 मार्च को ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है. हालांकि, ट्रेलर रिलीज को फिलहाल आगे बढ़ा दिया है. अब तय डेट पर इसका ट्रेलर रिलीज नहीं होगा. कहा जा रहा है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में मेकर्स ट्रेलर रिलीज कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button