ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
हरियाणा

Highway Toll Rules: सावधान! हाईवे पर सफर के दौरान अब नहीं चलेगा कैश, परेशानी से बचने के लिए तुरंत करें ये काम

बहादुरगढ़: नेशनल हाईवे पर एक अप्रैल से नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अब सिर्फ डिजिटल माध्यमों से ही शुल्क लिया जाएगा। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर टोल में 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के रोहद टोल प्लाजा और छारा टोल प्लाजा पर भी टोल की दरें बढ़ने के आसार हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार सभी टोल प्लाजा पर डिजिटल सिस्टम को मजबूत किया गया है ताकि वाहनों की आवाजाही सुगम बनी रहे जिससे जाम की समस्या से राहत मिल सके।

कैशलेस व्यवस्था लागू होने से टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारें कम होंगी और यात्रियों का समय बचेगा। टोल संचालकों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने वाहनों में फास्टैग सक्रिय करा लें और डिजिटल भुगतान के लिए तैयार रहें ताकि सफर के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। टोल टैक्स की बढ़ोतरी का असर वाहन संचालकों पर पड़ेगा। नई टोल टैक्स दरें एक अप्रैल से लागू करने की तैयारी की गई है। हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना एवं विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने तीन से चार प्रतिशत दरें बढ़ाने प्रस्ताव दिया है।

Related Articles

Back to top button