ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
विदेश

अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस का सहायक निकला कोरोना पॉजिटिव

वाशिंगटन। अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस का एक सहायक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने अपना नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी है। इससे पहले गुरुवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। यह पहला ज्ञात उदाहरण था, जब कोई व्यक्ति जो राष्ट्रपति के नजदीक आया, वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उल्लेखनीय है कि मार्च की शुरुआत में उसके निजी फ्लोरिडा क्लब में मौजूद कई लोगों का कोविड-19 का उपचार किया गया था

व्हाइट हाउस देश के राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा के लिए संरक्षण प्रोटोकॉल लागू करने की दिशा में बढ़ रहा था। ट्रंप ने कहा कि कुछ कर्मचारी जो उनके साथ निकटता से बातचीत करते हैं, अब उनका दैनिक परीक्षण किया जाएगा। पेंस ने भी गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि वह और ट्रंप दोनों अब रोजाना अपनी जांच कराएंगे।

अमेरिका में सबसे ज्यादा हुईं मौतें

बता दें कि कोरोना संक्रमण ने अमेरिका में भारी नुकसान पहुंचाया है। अमेरिका में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुईं हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में करीब 2500 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में कुल 38,15,561 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं दुनिया में कोरोना से मरने वालों की संख्या 267,469 हो गई है।

कोरोना संक्रमण को लेकर किए जा रहे नए-नए शोध

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अलग थलग कर दिया है। विश्व के अधिकतर देश कोरोना की चपेट में हैं। कोरोना को लेकर हर रोज नए-नए शोध किए जा रहे हैं। वहीं अभी हाल ही में एक नए शोध से पता चला है कि कोरोना संक्रमित होने के तीसरे दिन रोगी सूंघने की शक्ति खो सकता है। कोविड-19 के 100 रोगियों पर किए गए अध्ययन के बाद यह जानकारी सामने आई है। इस अध्ययन से खराब लक्षणों के बगैर वायरस की चपेट में आए लोगों की पहचान करने में स्वास्थ्य विशेषज्ञों को मदद मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button