ब्रेकिंग
Chandigarh Crime: सेक्टर 22B में मंदिर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, ऑटो सवार एक युवक की मौत, 2 घायल Kheda Murder Case: चरित्र पर शक में हैवान बना पति, गूगल पर सजा सर्च कर गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौ... Earthquake Today: 3 घंटे के भीतर 4 देशों में लगे भूकंप के झटके, तिब्बत में फिर कांपी धरती भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग
पंजाब

Ludhiana Farmer Protest: लुधियाना DC ऑफिस के बाहर किसानों का महा-प्रदर्शन! प्रशासन को दी बड़ी चेतावनी

लुधियाना : जिला मुख्यालय स्थित DC कार्यालय के बाहर आज किसानों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। अलग-अलग किसान जत्थेबंदियां एक मंच पर आईं और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

इन मुद्दों पर गरजे किसान 

किसानों ने बिजली संशोधन बिल को रद्द करने, मुक्त व्यापार समझौतों को खत्म करने, चार लेबर कोड वापस लेने और मनरेगा कानून को बहाल करने की मांग उठाई। उनका कहना है कि ये फैसले खेती और मजदूर वर्ग के हितों के खिलाफ हैं।

नेताओं ने दी संघर्ष तेज करने की चेतावनी 

भारतीय किसान यूनियन एकता (डकोडा) के जिला मीत प्रधान एम.एस. भाटिया ने कहा कि यदि सरकार ने मांगों को नजरअंदाज किया तो आंदोलन और तेज किया जाएग। कीर्ति किसान यूनियन के नेता साधु सिंह और बलदेव सिंह लाटला ने भी किसानों को संबोधित करते हुए एकजुटता बनाए रखने की अपील की।

प्रशासन को सौंपा ज्ञापन 

प्रदर्शन के अंत में किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर बड़ा संघर्ष छेड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button