ब्रेकिंग
Rohtak Crime News: रोहतक में चार साल की बच्ची से तीन बार हुआ यौन उत्पीड़न, सगे पिता और मां गिरफ्तार Haryana Agniveer Job Reservation: हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का ऐलान, ग्रुप-सी... Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीन संदिग्ध शूटर गिरफ्तार, हरियाणा औ... Karnal Sarpanch Suspended: करनाल में वित्तीय अनियमितता और गबन के आरोप में हसनपुर की सरपंच मंजू रानी ... Punjab Congress Campaign Update: पंजाब कांग्रेस के 'वोट बचाओ - देश बचाओ' कैंपेन में अशोक तंवर और उदय... Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्... Manipur Ethnic Violence: मणिपुर के कामजोंग में फिर भड़की हिंसा, 36 घंटों में 28 घरों में लगाई गई आग Delhi E-Rickshaw Policy: दिल्ली में ई-रिक्शा के संचालन के लिए नया ड्राफ्ट पेश, संख्या 2.5 लाख तक सीम... IND-W vs ZIM-W 2nd T20: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, निकी प्रसाद और शेफाली वर...
विदेश

India-US Alert: ट्रंप की ‘सभ्यता’ वाली धमकी के बाद भारत सरकार का बड़ा कदम, भारतीयों के लिए जारी की सख्त एडवाइजरी

ईरान में तेजी से बदलती स्थिति को देखते हुए भारतीय दूतावास ने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि जो भारतीय नागरिक इस समय ईरान में हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जहां हैं वहीं रहें. सुरक्षित जगह पर पनाह लें और कहीं भी आने-जाने से बचें. अगले 48 घंटे तक घर में ही रहें. कहीं भी आने-जाने से पहले भारतीय दूतावास से संपर्क कर लें.

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की डेडलाइन से पहले अमेरिका ने ईरान पर हमले करना शुरू कर दिया. अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खर्ग आइलैंड और रेल नेटवर्क को निशाना बनाया. हमले के बाद ईरान के कई शहरों में ब्लैकआउट हो गए. ईरान पर हमले के बाद ट्रंप ने कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी. मैं नहीं चाहता ऐसा हो पर ऐसा होगा.

ईरान आर्थिक आतंकवाद फैला रहा- जेडी वेंस

ट्रंप ने कहा कि ये इतिहास के सबसे अहम पलों में एक होगा. भगवान ईरान के लोगों की रक्षा करें. ट्रंप की धमकी के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी धमकी है. उन्होंने कहा है कि आज रात आर्थिक आतंकवाद खत्म कर देंगे. उन्होंने कहा कि ईरान आर्थिक आतंकवाद फैला रहा है. अमेरिका-इजराइल के हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी हमले किए.

ईरान ने मिडिल ईस्ट में अमेरिका के तेल और गैस फील्ड पर हमला किया. इसके अलावा अमेरिका के सहयोगी देशों के भी गैस और ऑयल फील्ड को निशाना बनाया. ईरान ने इजराइली मिलिट्री फैसलिटी पर भी हवाई हमला किया. ट्रंप ने सोमवार को ईरान को बड़ी धमकी दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर ईरान मंगलवार रात 8 बजे तक (अमेरिकी समय के मुताबिक) होर्मुज नहीं खोला तो वो ईरान को तबाह कर देंगे.

Related Articles

Back to top button