ब्रेकिंग
Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; म... ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिक... Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रें... Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी क... Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकि... Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पू... Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल... Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक ल... Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड...
खेल

World Cup 2019 : Afghanistan की टीम मात्र 125 रनों पर ढेर, ताहिर की क़ातिलाना गेंदबाजी

World Cup के 21वें मुक़ाबले में आज South Africa की धारदार गेंदबाजी के सामने Afghanistan की टीम मात्र 125 रनों पर ढेर हो गई। साउथ अफ्रीका के स्पिनर Imran Tahir ने क़ातिलाना गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में मात्र 29 रन देकर शानदार 4 विकेट चटकाए। अफगानिस्तान के तरफ से हरफनमौला खिलाड़ी Rashid Khan ने सर्वाधिक 35 रन बनाये। इसके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज़ पर नहीं टिक सका।

इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जो सही साबित हुआ। बल्लेबाजी करने उतरे अफगानिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाज हज़रतुल्लाह जजाई और नूर अली ने सधी हुई शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी की। फिर जजाई 22 रन बनाकर तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के शिकार बने। जजाई के बाद बल्लेबाजी करने आये रहमत शाह भी मात्र 6 रन बनाकर क्रिस मोरिस का शिकार बने और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 56 रन हो गया। अभी 20 ओवर ही बस हुए थे कि बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा। इसके बाद मैच में ओवर को घटाकर 48 ओवर का कर दिया गया।

बारिश थमने के बाद दुबारा बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 2 विकेट पर 69 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन इसके बाद 8 रन के अंतराल पर टीम के 5 विकेट तत्काल गिर गए और स्कोर 7 विकेट पर 77 रन हो गया। इसके बाद स्पिनर राशिद खान और इकराम अली खान ने पारी को संभाला और स्कोर को 100 के पार पहुँचाया। लेकिन वो भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। अंत में अफगानिस्तान की पारी 34.1 ओवर में 125 रनों पर ढेर हो गई। अफ़्रीकी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और अफगानिस्तान के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। टीम की तरफ से स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। इसके अलावा क्रिस मौरिस ने 3 और फेलुक्वायो ने 2 विकेट लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button