ब्रेकिंग
Indore Swachh Survekshan: स्वच्छ सर्वेक्षण के ये 200 अंक हैं बेहद खास; अपनी बैकलेन को सुंदर बनाकर फि... Indore Update: इंदौर में लालबाग के पास बनेगा देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक; 150 करोड़ की लागत से सहेज... Indore Metro Update: इंदौर के छोटा गणपति क्षेत्र में मेट्रो का काम रुका; रात में पाइलिंग के शोर से प... Bhopal Airport News: भोपाल एयरपोर्ट पर देर रात 'ऑपरेशन अलर्ट'; ब्लैक कैट कमांडो ने संभाला मोर्चा, जा... Gwalior Trade Fair: ग्वालियर व्यापार मेले के चंद्रशेखर गार्डन में भीषण आग; स्टोर रूम जलकर खाक, दमकल ... Indore Crime: इंदौर में जीआरपी सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र की युवती की शिकायत पर पुलिस ने... Gwalior Weather Update: ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न; झमाझम बारिश और आंधी के बाद मई में ठंडक, कई इला... Indore Court Landmark Verdict: आय प्रमाण के लिए ITR ही काफी, कोर्ट ने सुनाया 3 करोड़ से अधिक मुआवजे ... MP Board 2nd Exam 2026: ग्वालियर में माध्यमिक शिक्षा मंडल की दूसरी बोर्ड परीक्षा शुरू, जानें जरूरी न... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 9 मई से फिर शुरू होगी भीषण गर्मी; 5 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा, ज...
झारखण्ड

Ranchi University: राज्यपाल से मिलीं कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा, ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ पर आधारित पुस्तकें कीं भेंट

रांची: रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से लोकभवन में सादर शिष्टाचार भेंट की. यह मुलाकात शैक्षणिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें उच्च शिक्षा के विविध आयामों पर सकारात्मक चर्चा हुई.

कई अहम जानकारियों से कराया गया अवगत

इस अवसर पर प्रो. सरोज शर्मा ने भारतीय ज्ञान परंपरा एवं प्राचीन भारतीय विज्ञान विषय पर अपनी लिखित पुस्तकों की प्रतियां को विनम्रतापूर्वक भेंट कीं. उन्होंने बताया कि इन पुस्तकों में भारत की समृद्ध बौद्धिक विरासत, प्राचीन वैज्ञानिक उपलब्धियों और पारंपरिक ज्ञान की व्यापक व्याख्या की गई है, जो आज के आधुनिक शिक्षा तंत्र में भी प्रासंगिक है.

कुलपति ने इस दौरान विश्वविद्यालय में चल रहे शैक्षणिक सुधार, अनुसंधान गतिविधियों और नई शिक्षा नीति के तहत किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा को पाठ्यक्रम में शामिल करने और छात्रों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की दिशा में लगातार काम कर रहा है.

भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने की जरूरत: राज्यपाल

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रो. शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है. उन्होंने विश्वविद्यालयों को इस दिशा में और सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया, ताकि युवा पीढ़ी अपनी विरासत से परिचित हो सके और उसे आगे बढ़ा सके.

इस मुलाकात के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार, शोध को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया. राज्यपाल ने विश्वविद्यालय प्रशासन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. यह शिष्टाचार भेंट न केवल औपचारिक रही, बल्कि इसमें शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं और दिशा को लेकर सार्थक संवाद भी देखने को मिला.

Related Articles

Back to top button