ब्रेकिंग
धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब... पन्ना में बोरवेल बना काल: 8 दिन में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पिता-छोटे भाई के बाद बड़े बेटे...
छत्तीसगढ़

Dhamtari Crime News: कुरूद में ऑनलाइन IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, धमतरी पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

धमतरी: आईपीएल सट्टे के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के बीच धमतरी पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. कुरूद क्षेत्र में सक्रिय ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी BLISSEXCH ऐप के जरिए अवैध सट्टा संचालित कर रहे थे.

मोबाइल एप से चल रहा था सट्टा

पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा समीक्षा बैठक में सभी थाना प्रभारियों को ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे. इसी के तहत थाना कुरूद पुलिस लगातार निगरानी और अभियान चला रही थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बीएसएनएल ऑफिस कुरूद के पास दो व्यक्ति मोबाइल ऐप के जरिए आईपीएल सट्टा चला रहे हैं. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी और दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया. कार्रवाई के दौरान आरोपी मोबाइल में BLISSEXCH एप के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाते पाए गए.

5 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन और 1 आईफोन बरामद किया है जिसकी कीमत करीब 85 हजार रुपए है. वहीं 20,500 रुपये कैश, एक सफेद कार जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये है, जब्त की गई है. इस तरह कुल जब्त संपत्ति 5,05,500 रुपये बताई जा रही है.

पहले भी कई आपराधिक केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी जीवन यादव (40 वर्ष), पुराना बस स्टैंड, कुरूद और कौशल साहू (31 वर्ष) निवासी कारगिल चौक, कुरूद को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कुरूद में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे इनके आदतन अपराधी होने की पुष्टि होती है. आरोपियों के विरुद्ध धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं 112, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

Related Articles

Back to top button