ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
छत्तीसगढ़

Women Reservation: बिना जनगणना महिला आरक्षण लागू करना सामाजिक न्याय के खिलाफ, भूपेश बघेल का बड़ा बयान

दुर्ग: संसद से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं हो सका. बिल के सदन में गिर जाने के बाद देश में सियासी घमासान मचा हुआ है. बीजेपी लगातार इसके लिए कांग्रेस को दोषी ठहरा रही है. कांग्रेस इस बिल को लेकर बीजेपी की नीयत पर सवाल खड़े कर रही है. दुर्ग में इस बिल को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण पर बीजेपी की नीयत साफ नहीं, बिना जनगणना कानून लागू करना सामाजिक न्याय के खिलाफ है.

महिला आरक्षण बिल को लागू करने में देरी की गई

भूपेश बघेल ने महिला आरक्षण कानून को लेकर कहा कि जब यह बिल साल 2023 में संसद से पारित हो गया था तो इसे देश में लागू करने में बीजेपी ने देरी क्यों की. उन्होंने कहा कि बिना जातिगण जनगणना और परिसीमन के महिला आरक्षण बिल को लागू करना एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय होगा. इसके साथ ही उन्होंने डीजल-पेट्रोल की संभावित बढ़ती कीमतों, अफीम की खेती के मामलों पर साय सरकार को घेरा.

भूपेश बघेल ने वेदांता पावर प्लांट हादसे को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आम जनता को सिर्फ मुआवजा नहीं बल्कि न्याय मिलना जरूरी है. वहीं बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर कांग्रेस चुनाव चुनाव लड़ रही है.

पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के समापन में पहुंचे थे भूपेश

भूपेश बघेल 26वीं छत्तीसगढ़ स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के भव्य समापन के मौके पर भिलाई में पहुंचे थे. इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए. छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन और पावर जिम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर वर्ग के अंतर्गत बालक-बालिका, महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और हुनर का प्रदर्शन किया।. समापन समारोह में भूपेश बघेल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल, कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button