ब्रेकिंग
UPI MDR Charges Deferred 2026: दिवाली 2026 तक टला UPI पर MDR लगाने का फैसला, फिनटेक शेयरों में लौटी ... Truecaller Privacy Guide: ट्रु कॉलर से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानिए अकाउंट डीएक्टिवेट करने और ... Durga Ashtami 2026: शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर क्यों लगाया जाता है पूरी, हलवा और चने का विशेष भो... Prostate Cancer Awareness Survey: देश के पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर को लेकर जागरूकता की कमी, 60% से... Azam Khan News: जौहर यूनिवर्सिटी वित्तीय अनियमितता मामले में ईडी का शिकंजा, 416 करोड़ के अंतर पर नया... Bihar Economy & Mining: रोहतास, गया और जमुई में मिलेंगे दुर्लभ खनिज? 21 हजार करोड़ के राजस्व और लाखो... Patna NEET Girl Death Investigation: सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर अदालत सख्त, 68 सवालों की सूची के सा... Jaipur Airport Alert: विमान हाईजैक के झूठे अलर्ट से जयपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, एयर इंडिया की फ्ला... Mata Maurvi Shaktipeeth Sikar: 120 फीट ऊंचा शिखर और आधुनिक डिजिटल गैलरी, खाटू श्याम की माता का बनेगा... Ratnagiri ATS Raid: रत्नागिरी से अरबी भाषा की शिक्षिका समेत तीन लोगों से पूछताछ, व्हाट्सएप ग्रुप और ...
झारखण्ड

Palamu DC News: पलामू डीसी हर बुधवार को लगाएंगे ‘जन समाधान दिवस’, मौके पर ही होगा शिकायतों का निपटारा

पलामू: जिला प्रशासन हर बुधवार के दिन जन समाधान दिवस का आयोजन करेगा. पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत जन समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे और इसमें प्रमुख विभागों के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे. इससे पहले पलामू डीसी के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया जाता था.

जन समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे डीसी

पलामू के नए डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने इसकी जगह अब जन समाधान दिवस आयोजन करने का निर्णय लिया है. जन समाधान दिवस के दिन डीसी खुद बैठेंगे. इनके साथ राजस्व, विकास और पुलिस से जुड़े अधिकारी भी शामिल होंगे. जन समाधान दिवस को लेकर पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की है.

समस्याओं की होगी समीक्षा: दिलीप प्रताप सिंह शेखावत

डीसी ने बताया कि अब हर बुधवार को जन समाधन दिवस का आयोजन होगा. जन समाधान दिवस में आने वाली समस्याओं की समीक्षा की जाएगी और जिला प्रशासन की कोशिशों के तहत त्वरित इसका निष्पादन किया जाए. वैसे मामले, जो न्यायालय से संबंधित है, उसे संबंधित व्यक्ति को जानकारी दी जाएगी. वैसे अधिकारी और कर्मी जो मामले को लंबित रखेंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. प्रत्येक महीने जन समाधान दिवस में आने वाले शिकायतों की समीक्षा की जाएगी.

फर्जी शिकायत करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन आम लोगों की समस्याओं की समाधान के प्रति कटिबद्ध है. वैसे मामलों की भी समीक्षा की जाएगी जो फर्जी हैं. फर्जी शिकायत करने वालों के खिलाफ भी निगरानी रखी जाएगी. पलामू जिला सूचना जनसंपर्क विभाग को जन समाधान दिवस के लिए नोडल बनाया गया है.

पानी और ट्रैफिक की समस्या पर जिला प्रशासन की है नजर

डीसी ने बताया के जिला प्रशासन पानी एवं ट्रैफिक की समस्याओं को लेकर भी गंभीर है. शहर में लगने वाले स्ट्रीट वेंडर वाले ठेले शिफ्ट किए जाएंगे. ताकि ट्रैफिक की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके. स्ट्रीट वेंडर के लिए जगह चिन्हित की गई हैं, वहां भी शिफ्ट किया जाएगा. पूरे मामले में नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर जिला प्रशासन कार्य करेगी. डीसी ने कहा कि पानी की समस्या को लेकर भी प्रशासन गंभीर है और विभाग के साथ समीक्षा बैठक रखी गई है.

SIR और जनगणना को लेकर जिला प्रशासन तैयार

पलामू डीसी ने कहा कि जमीन से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी समीक्षा की जा रही है. साथ ही भीषण गर्मी में लोगों को सावधान रहने की अपील की जा रही है. मीडिया के द्वारा किसी की सवाल के जवाब में डीसी ने कहा कि एसआइआर और जनगणना को लेकर जिला प्रशासन तैयारी कर रहा है. जिला प्रशासन पारदर्शिता के साथ कार्य को पूरा करेगा.

Related Articles

Back to top button