ब्रेकिंग
दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,...
झारखण्ड

Bokaro Crime News: बोकारो में सनकी पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या की, मायके जाने की जिद पर ली जान

बोकारो: जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर जान ले ली. यह घटना पिंडरा जोरा थाना क्षेत्र के चाकुलिया पंचायत की है. मृतक की पहचान सोनू देवी के रूप में हुई है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बताया जा रहा है कि पिंडरा जोरा थाना क्षेत्र के चाकुलिया पंचायत के रामडी टोला निवासी पत्नी सोनू देवी शनिवार रात अपने पति विकास रजवार और 13 माह के बच्चे के साथ घर पर थी. पति विकास रजवार तमिलनाडु में मजदूरी का काम करता है. वह 10 दिन पहले ही अपने गांव आया हुआ था.

पत्नी उसे हर रोज मायके पहुंचाने की जिद करती थी, जिसको लेकर शनिवार रात पति-पत्नी में काफी नोक झोंक हुई और सुबह होते ही पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. बीती रात घर में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई. इसके बाद पत्नी सोने चल गई.

जहां सुबह नाराज पति ने नींद में सोई पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिससे पत्नी की मौत हो गई. इसके बाद खुद हत्यारे पति ने अपने पिता शक्तिपद रजवार को हत्या की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हत्यारे पति विकास राजवार को गिरफ्तार कर लिया.

इस संबंध में पिंडरा जोड़ा के एसआई शंकर कुमार ने बताया कि एक महिला की हत्या हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं, आरोपी विकास राजवार को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले में आगे की छानबीन जारी है.

Related Articles

Back to top button