ब्रेकिंग
Haryana Health Services: स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार ने दी 18 करोड़ से अधिक की मंजूर... Faridabad Crime News: साली से निकाह का रास्ता साफ करने के लिए पत्नी की हत्या; आरोपी पति गिरफ्तार Haryana LTC Bill Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत; अब LTC बिल में संशोधन के लिए नहीं भटकना... Anil Vij Statement: राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भड़के अनिल विज; कहा- 'विपक्ष कर रहा सनातन का मजाक' Irrigation Department Action in Yamunanagar: सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण; नोटिस के बाद भी कब्जा न ... Yamunanagar News: सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट के आरोप में पूर्व सरपंच पिंकी रानी गिरफ्तार Tamar Murder Case: रांची के तमाड़ में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा; जमीन विवाद में आरोपी गिरफ्तार Hazaribagh News: ओकनी तालाब के अस्तित्व पर संकट; प्रदूषित पानी से मर रहे जलीय जीव, प्रशासन सख्त New RIMS Director Ranchi: रिम्स में अब मरीजों को बाहर से नहीं खरीदनी होगी दवाएं, नए निदेशक की पहली प... JSSC Teacher Recruitment 2016: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति विवाद पर JSSC ने सौंपी रिपोर्ट; 1 अगस्त को अ...
विदेश

चीन ने स्वन वेइदोंग को भारत का नया राजदूत नियुक्त किया

चीन ने पाकिस्तान के अपने पूर्व राजदूत स्वन वेइदोंग को भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है। चीन ने उन्हें पूर्ववर्ती ल्वो चाओह्वेइ को उप विदेश मंत्री के तौर पर पदोन्नत किए जाने के बाद ऐसा किया है। एक अनुभवी राजनयिक स्वन वर्तमान में विदेश मंत्रालय के नीति व योजना विभाग की अगुवाई कर रहे हैं और उन्होंने भारत के मौजूदा विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ तब निकटता से काम किया था जब जयशंकर पेइचिंग में भारतीय राजदूत थे। चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने स्वन से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। स्वन, दक्षिण एशिया मामलों के जानकार हैं। मिस्री ने ट्वीट किया,”स्व वेइदोंग को बधाई, जिन्हें भारत में चीन लोक गणराज्य के नए राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें उनके महत्वपूर्ण मिशन के लिए शुभकामनाएं।”

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button