ब्रेकिंग
Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ... Rajasthan Police SI Recruitment 2021: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; सुप्रीम कोर्ट ने सिलेक्टेड कैंडिडेट्स... Rohtas Road Accident: रोहतास में भीषण सड़क हादसा; शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बस... West Bengal Election Results 2026: बंगाल में मोदी की 'गारंटी' और शाह की 'रणनीति' का जादू; 200 के करी... Administrative Update: लोकायुक्त के बाद अब राज्य विधि आयोग होगा 'गुलजार'; जल्द हो सकती है अध्यक्ष और... Jharkhand Politics: कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को एक साल की जेल; पूर्व मंत्री रणधीर सिंह समेत 15 बर... DSPMU Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन; फीस वृद्धि वापस ... Jharkhand Transport: रांची में सिटी बस सेवा ठप, यात्री परेशान; नई बसों के अपडेट का नहीं खत्म हो रहा ... Ayushman Bharat Digital Mission: देवघर सदर अस्पताल में डिजिटल बदलाव की तैयारी, मरीजों को मिलेंगी हाई... Jharkhand Police: हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान; 388 स्थानों पर तैनात होगा विशेष बल, सुरक्षा के...
पंजाब

Punjab Farmer Protest: लाडोवाल टोल पर किसानों का कब्जा; अनिश्चितकाल के लिए टोल फ्री, भारी पुलिस बल तैनात

लुधियाना: लाडोवाल टोल प्लाजा आज पूरी तरह किसानों के आंदोलन का केंद्र बन गया, जहां आजाद किसान मोर्चा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने एकजुट होकर 3 घंटे के लिए टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया। सुबह से ही अलग-अलग इलाकों से किसान जत्थेबंदियां ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, गाड़ियों और झंडों के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचनी शुरू हो गई थीं, जिसके बाद देखते ही देखते पूरा क्षेत्र किसानों के कब्जे में आ गया।

किसानों ने टोल बैरियर खोल दिए और वहां से गुजरने वाले सभी वाहनों को बिना किसी शुल्क के निकलने दिया। इस दौरान टोल प्लाजा पर “किसान एकता जिंदाबाद” और “सरकार होश में आओ” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह आंदोलन केवल एक टोल प्लाजा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पंजाब सरकार और केंद्र सरकार दोनों के खिलाफ चल रहा एक बड़ा संघर्ष है। उनका आरोप है कि लंबे समय से उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे किसानों में भारी रोष है।

किसानों ने कहा कि,“किसान देश की रीढ़ की हड्डी है। अगर अन्नदाता ही दुखी और परेशान रहेगा तो देश की जनता का भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा? हम दिन-रात मेहनत कर देश का पेट भरते हैं, लेकिन हमारी आवाज को लगातार दबाया जा रहा है।” टोल प्लाजा पर मौजूद किसानों ने यह भी कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन अगर सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

इस दौरान कई किसान संगठनों की अलग-अलग जत्थेबंदियां अपने-अपने झंडों के साथ मौके पर पहुंचीं, जिससे प्रदर्शन और भी बड़ा रूप लेता नजर आया। किसानों का कहना है कि यह एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से कोई बड़ी कार्रवाई देखने को नहीं मिली, हालांकि हालात पर नजर बनाए रखी जा रही है। टोल प्लाजा के आसपास का माहौल पूरी तरह आंदोलनमय बना रहा, जबकि आम लोगों को बिना टोल दिए राहत जरूर मिली।

किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया तो वे अपने आंदोलन को और व्यापक स्तर पर ले जाएंगे, जिसमें प्रदेश के अन्य टोल प्लाजा और बड़े शहर भी शामिल हो सकते हैं। लद्दोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का यह विशाल प्रदर्शन एक बार फिर संकेत दे रहा है कि किसान मुद्दे अभी भी सुलझे नहीं हैं। अगर समय रहते समाधान नहीं निकाला गया, तो यह आंदोलन आने वाले समय में और बड़ा रूप ले सकता है, जो सरकार के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है।

Related Articles

Back to top button