ब्रेकिंग
MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व... मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर MP Transfer Policy 2026: मध्य प्रदेश में जल्द हटेगा तबादला बैन; CM मोहन यादव की घोषणा, इस महीने से श... Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की हाई-लेवल मीटिंग; इस दिग्गज नेता का नाम सबसे... Indore Metro News: 5800 करोड़ के प्रोजेक्ट का नया अवतार; अब किटी पार्टी, प्री-वेडिंग और फिल्म शूटिंग... MP Weather Update: जबलपुर और ग्वालियर समेत 28 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी; जानें आपके शहर का हा... Collector Action: कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई से विभाग में हड़कंप; पटवारी निलंबित, तहसीलदार और RI को थम... Hamidia Hospital Shooting Case: हमीदिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी शाजिब की जमानत याचिका खारिज; कोर्ट न...
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: जबलपुर और ग्वालियर समेत 28 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी; जानें आपके शहर का हाल

 भोपाल। प्रेरित चक्रवात और दक्षिण मध्य प्रदेश से बिहार तक सक्रिय द्रोणी के कारण समूचे प्रदेश में मौसम का मिजाज झंझावाती हो गया है। सोमवार देर रात से मंगलवार शाम तक प्रदेश के नीमच, मंदसौर, टीकमगढ़, विदिशा, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और डिंडौरी जिलों के कई हिस्सों में ओलावृष्टि हुई.

छतरपुर, गुना, टीकमगढ़, ग्वालियर, दमोह, सतना, सीधी, उमरिया, मंडला, बालाघाट, धार, बड़वानी और झाबुआ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हुई।

आज, बुधवार को प्रदेश के 28 जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को छतरपुर जिले के नौगांव में सर्वाधिक 40.8 मिमी, गुना में 25.6 मिमी, टीकमगढ़ में 22 मिमी और दमोह में 11 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

वर्षा और ओलावृष्टि की वजह से प्रदेश के पश्चिमी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। वहीं वर्षा की अधिक गतिविधियों वाले पूर्वी जिलों में यह नौ डिग्री तक लुढ़क गया।

आज इन जिलों में चेतावनी

  • ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढ़ुर्णा जिलों में कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
  • इन मौसमी तंत्रों की वजह से ऐसे हालातदक्षिण मध्य प्रदेश के ऊपर अभी एक चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है। साथ ही एक द्रोणी मध्य प्रदेश से विदर्भ और कर्नाटक होते हुए मन्नार की खाड़ी तक जा रही है, जिससे बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है और प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी इलाकों में लगातार मौसमी हलचल बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button